गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल, हरियाणा सीएम ने दी बधाई

चंडीगढ़, 19 जून: भारत के गोल्डन बॉय टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया है। फिनलैंड में चल रहे कुओर्ताने गेम्स 2022 में नीरज चोपड़ा ने शनिवार को गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम फिर से रोशन किया है। नीरज ने 86.69 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस सफलता पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनको शुभकामनाएं दी।

neeraj chopra

Recommended Video

    Kuortane Games 2022: Neeraj Chopra ने जीता Gold, 86.69 Meter दूर फेंका भाला | वनइंडिया हिंदी |*News

    हरियाणा सीएम ने ट्वीट करते हुए अपने बधाई संदेश में लिखा, "फिनलैंड में आयोजित Kuortane Games 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। हर प्रतियोगिता में आपकी प्रतिभा की चमक यूं ही बरकरार रहे, पूरे हरियाणा का आशीर्वाद सदैव आपके साथ है।"

    आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 86.69 मीटर दूर भाला फेंका, जिसकी बराबरी कोई नहीं कर पाया। मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने कैरिबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशॉरन वाल्कॉट और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया। वाल्कॉट ने 86.64 मीटर का थ्रो फेंका, जिससे उन्होंने दूसरे स्थान हासिल किया। वहीं पीटर्स ने 84.75 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।

    मालूम हो कि नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ओलिंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतकर भारत और हरियाणा का नाम पूरे दुनिया में ऊंचा किया था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रच दिया था। हाल ही में उन्होंने पावो नुर्मी गेम्स 2022 में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। नीरज चोपड़ा ने इस टूर्नामेंट में 89.30 मीटर का थ्रो फेंककर ना सिर्फ नेशनल रिकॉर्ड को अपने नाम किया था, बल्कि इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल भी जीत लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+