सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बधाई दी है। मनोहर लाल खट्टर ने सोसल मीडिया पर लिखा, विश्व की सभी बेटियों को समर्पित "अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए! इस दिवस पर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहने का संकल्प लें, ताकि महिलाएं भी देश और समाज के विकास में अपना उत्कृष्ट योगदान देती रहें।

manohar lal khattar

बता दें कि दुनियाभर में आज के ही दिन यानि 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता ह। इस मौके पर दुनियाभर के देशों में लड़कियों को बराबरी का दर्जा देने के लिए जागरुक किया जाता है। साथ ही लड़कियों की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर को लेकर जागरूकता फैलाई जाती है

महिलाओं की शिक्षा की बात करें तो देश में इसके हालात जरूर बदले हैं। तकरीबन हर क्षेत्र में लड़कियां अच्छा कर रही हैं। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट की मानें तो आजादी के समय देश में महिलाओं की साक्षरता सिर्फ 9 फीसदी थी जोकि बढ़कर 77 फीसदी हो गई है। वहीं पुरुषों की साक्षरता इस वक्त 84.7 फीसदी है। यानि अभी भी महिलाएं, पुरुषों की तुलना में साक्षरता में पीछे हैं।

अंतरराष्ट्री3य बालिका दिवस की शुरुआत 2012 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र में 19 दिसंबर 2011 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाए जाने के प्रस्ताव को पास किया गया था। जिसके बाद हर वर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई। इसकी शुरुआत लड़कियों को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए की गई थी। लड़कियों से जुड़े हर मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लक्ष्य से इस दिन की शुरुआत की गई थी। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम अब हमारा समय है, हमारे अधिकार हमारा भविष्य था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+