'मन की बात' में खेलो इंडिया गेम्स का पीएम मोदी ने किया जिक्र, हरियाणा सीएम ने कही ये बात

चंडीगढ़, 26 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी की 'मन की बात' का यह 90वां एपिसोड था। मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने इमरजेंसी, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और कोरोना वैक्सीन का जिक्र किया। पीएम मोदी ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बना रहे ओलंपियन नीरज चोपड़ा की भी तारीफ की। वहीं अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी की मन की बात पर ट्वीट करते हुए उनकी सराहना की है।

HARYANA CM MANOHAR

Recommended Video

      PM Modi ने Mann Ki Baat में क्यों कहा युवा Emergency का दौर याद रखें ? | वनइंडिया हिंदी | *News

      अपने ट्वीट में सीएम मनोहर लाल ने लिखा कि हरियाणा में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पीएम मोदी जी की प्रेरणा से हमने अन्य खेलों के साथ-साथ स्वदेशी खेलों को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया है। मुझे खुशी है कि इन खेलों में कई रिकार्ड्स बने और अधिकतर रिकार्ड बेटियों ने तोड़े।

      वहीं पीएम की ओर से नीरज चोपड़ा की तारीफ पर सीएम खट्टर ने लिखा कि कड़ा अभ्यास, संघर्ष और जज्बा हरियाणा के खिलाड़ियों की पहचान है और इसी के बल पर नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ी नए कीर्तिमान स्थापित करते रहते हैं। बिटिया तनु का भी प्रयास सराहनीय है, जिन्होंने खेलो इंडिया गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर अपने माता-पिता का सपना पूरा किया।

      दरअसल, पीएम ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा था कि अभी हाल में ही आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी हमारे खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड बनाए। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इन खेलों में कुल 12 रिकॉर्ड टूटे हैं। इतना ही नहीं, 11 रिकॉर्ड महिला खिलाड़ियों के नाम दर्ज हुए हैं। वहीं नीरज चोपड़ा की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि फिनलैंड में नीरज ने सिल्वर जीता और उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+