प्रथम चरण में करनाल में लागू की 'छात्र परिवहन सुरक्षा योजना', सीएम खट्टर ने कहा- जल्द पूरे प्रदेश में भी होगी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार 05 नवंबर को करनाल पहुंचे। यहां रतनगढ़ गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निवारण किया। इस अवसर पर सीएम ने 'छात्र परिवहन सुरक्षा योजना' को करनाल से शुरू किया।
सीएम खट्टर ने कहा कि'छात्र परिवहन सुरक्षा योजना' के तहत प्रथम चरण में करनाल, इसके पश्चात पूरे प्रदेश में विद्यार्थियों हेतु बस सेवा लागू करने की घोषणा की। तथा पेंशन की समस्या का समाधान करवाते हुए कुछ लोगों की पेंशन शुरू करवाई। सीएम ने गांव के युवाओं को खेल प्रांगण व मेन रोड से गांव तक की सडक़ पर लाइटिंग व्यवस्था की सौगात दी।

हरियाणा सीएम खट्टर ने कहा कि गांव के साथ लगती ड्रेन को बारिश से पहले पक्का करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम खट्टर ने रतनगढ़ गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि गांव में 50 से अधिक विद्यार्थी होने पर दूर-दराज के स्कूल में जाने के लिए अब परिवहन विभाग की ओर से बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिस गांव में 30 से 40 विद्यार्थी हैं वहां पर मिनी बस, जिस गांव में 5 से 10 विद्यार्थी हैं वहां पर शिक्षा विभाग की ओर से परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा छात्र परिवहन सुरक्षा योजना के तहत उपलब्ध होगी। योजना को प्रथम चरण में करनाल में लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications