लेह में शहीद हुए तेजपाल सिंह के घर नूंह पहुंचे सीएम खट्टर, परिजनों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

Haryana News: 19 अगस्त को लेह में सेना की एक गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सेना के 9 जवान शहीद हो गए। इस दुर्घटना में हरियाणा के नूंह जिले का तेजपाल सिंह भी शहीद हो गया। तेजपाल सिंह की शहादत की खबर मिलने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नूंह पहुंचे और तेजपास के परिजनों से मुलाकात की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार 20 अक्टूबर को नूंह पहुंचे। यहां लेह में शहीद हुए तेजपाल सिंह के परिजनों से मुलाकात की और उनका ढाढ़स बंधाया। इस दौरान सीएम खट्टर ने शहीद तेजपाल सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही कहा कि हिंदुस्तान के सैनिक दुनिया में सबसे अनुशासित व बहादुर हैं।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि सरकार शहीदों के परिजनों के साथ है और हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि सैनिकों की बदौलत ही हम खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। इस दौरान सीएम ने कहा कि शहीदों के परिजनों के साथ सरकार खड़ी है।

गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को लेह में सेना की एक गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में नूंह जिले के गांव संगेल के लाल तेजपाल उर्फ रिंकू भी शहीद हो गए। जैसे ही, तेजपाल के शहादत की खबर परिजनों और गांवों वालों को मिली तो पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। बता दें कि तेजपाल 311 आर्टिलरी में तैनात थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहीद तेजपाल के पिता जयवीर को इस बारे में जैसे ही पता लगा तो वह आपा खो बैठे। मां की हालत किसी से देखी नहीं जा रही थी और वो बार-बार कह रही थी कि हमें और बच्चों को बेटा किसके सहारे छोड़ गया। बताते चले कि तेजपाल पिछले सप्ताह 13 अगस्त को एक महीने की छुट्टी काटकर वापस गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+