दीपावली महोत्सव में शामिल होने सूरजकुंड पहुंचे सीएम खट्टर, सरयू आरती में हुए शामिल
Haryana News: दीपावली महोत्सव में शामिल होने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार 10 नवंबर को सूरजकुंड पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीराम की झांकी के दर्शन किए और प्रतीकात्मक बने सरयू घाट पर सरयू आरती में शामिल हुए। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि झांकी के दर्शन करना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।
सूरजकुंड पर बने प्रतीकात्मक सरयू घाट पर हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने श्रीराम-मां सीता और लक्ष्मण के स्वरूप को तिलक लगाया और आरती की। इतना ही नहीं, सरयू आरती में शामिल भी हुए। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि दीपावली उत्सव में पावन धनतेरस पर मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की झांकी के दर्शन करना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।

सीएम खट्टर ने आगे बोलते हुए कहा,
श्री राम राम रामेति रमे रामे मनोरमे ।
सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने ॥श्रीराम का नाम जप लेने मात्र से ही कल्याण हो जाता है और उनके स्वरूप का दर्शन करना तो अत्यंत शुभ है। जय श्रीराम !
इससे पहले सीएम खट्टर ने प्रभू रामचंद्र महाराज की जय के उद्घोष के साथ जनसभा को संबोधित किया। सीएम खट्टर ने धनतेरस के इस पावन उत्सव पर इंद्र देव भी प्रसन्न है और हम सब लोग भी प्रसन्न है। भगवान श्रीराम के नाम से यह उत्सव दीपावली और दिवाली से पहले ये दीपावली मेला सूरजकुंड में आयोजित हो रहा है।
सीएम खट्टर ने कहा कि सूरजकुड़ में दीपावली का जो मेला पहली बार शुरू किया गया था, वो 3 नवंबर को हुआ था। इस मेले आज महिलाओं को निमंत्रण दिया गया था। इस दौरान सीएम ने महिलाओं का अभार भी प्रकट किया। साथ ही कहा कि जाते समय आपको एक दीपक मिलेगा, जिसे आपको साथ लेकर जाना है।
इस दीपक का उपयोग दीपमाला की तरह हम दिवाली का जो मेला आज हो रहा है। यहां आज हम कर रहे है और अयोध्या में आज से शुरू होकर 22 जनवरी तक ये मेला लगातार चलने वाला है। भगवान रामचंद्र जी के जन्म स्थान पर औऱ उस दिन स्वयं पीएम मोदी भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन करेंगे। वो दिन हमारे लिए औऱ नई दिवाली होगी।












Click it and Unblock the Notifications