श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर, गुरु ग्रंथ साहिब के सामने टेका माथा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार 27 नवंबर को पंचकुला पहुंचा। यहां गुरु नानक की जयंती के अवसर पर श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर दर्शन किए और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेक कर देश व प्रदेशवासियों की सुख शांति के लिए अरदास की।
इस दौरान सीएम खट्टर ने श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में बहुमंजिला पार्किंग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "गुरु नानक जयंती के अवसर पर पूरे हरियाणा में हर्ष और उल्लास के साथ गुरु पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मैं सभी को बधाई देता हूं।"

सीएम खट्टर ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि यहां पर 6 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया गया है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत यह मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई है। इस पार्किंग का शिलान्यास उन्होंने 27 अक्टूबर 2020 को किया था और आज उसका शुभारंभ भी उन्हीं के द्वारा किया गया है।
सीएम ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए कार्य किया। हमें उनके दिखाएं मार्ग पर चलना चाहिए और उनकी शिक्षाएं अपने जीवन में उतारनी चाहिए। बता दें कि सीएम खट्टर ने प्रदेश में गरीब परिवारों की बच्चियों को कॉलेज में नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने का निर्णय किया है।
प्राइवेट कॉलेज भी गरीब बच्चियों को फ्री शिक्षा दें, इसके लिए उन्हें आगे आना होगा। सरकार द्वारा ऐसे कॉलेजों को रिवर्समेंट दी जाएगी जो बच्चियों को नि: शुल्क शिक्षा देंगे। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को नशे से दूर कर रोजगार एवं स्वरोजगार की ओर ले जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी प्रदेशवासियों को गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications