'कार फ्री डे' पर बुलेट से करनाल एयरपोर्ट पहुंचे सीएम खट्टर, बोले- संकल्प बिना जनसहयोग के नहीं हो सकता पूरा

Manohar Lal Khattar: 'कार फ्री डे' पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद बुलेट चलाकर करनाल एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी और अन्य नेता भी बाइक की सवारी करते नजर आए। दरअसल, सीएम खट्टर ने हर मंगलवार को 'कार फ्री डे' पिछले दिनों ही घोषित किया था, जिसके तहत वे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से नेवल स्थित एयरपोर्ट तक बुलेट से गए।

इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा, 'कार फ्री डे' हो या 'नशामुक्त हरियाणा' बनाने का संकल्प हो, बिना जनसहयोग के पूरा नहीं हो सकता। 'कार फ्री डे' पर करनाल एयरपोर्ट तक की यात्रा बाइक द्वारा करके, आज के दिन कार ट्रैफिक कम करने का एक छोटा सा प्रयास मेरा भी रहा।

Manohar Lal Khattar

सीएम खट्टर ने आगे कहा कि मुझे आशा है कि प्रदेश के जागरूक लोग इस सन्देश को आगे बढ़ाकर लोगों को 'मात्र एक दिन' कार त्यागने को प्रेरित करेंगे। बता दें कि सीएम खट्टर ने कार फ्री डे पर बुलेट बाइक चलते हुए वीडियो भी ट्वीट किया है। जिसपर अभी तक 74 हजार व्यूज आ चुके है। वहीं, 15 सौ से ज्यादा लोगों ने इस लाइक किया है।

Recommended Video

    'कार फ्री डे' पर बुलेट से करनाल एयरपोर्ट पहुंचे सीएम खट्टर

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सितंबर माह की शुरुआत में करनाल से साइक्लोथान यात्रा के आगाज के साथ ही हर मंगलवार को कार फ्री जे मानने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में सीएम खट्टर 26 सितंबर को स्वयं कार छोड़कर कार फ्री डे मनाते हुए नजर आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+