'मनमोहिनी भवन' का सीएम खट्टर ने किया शिलान्यास, नशे को लेकर कही ये बात
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार 29 नवंबर को पानीपत पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पानीपत में नशा मुक्ति अभियान के शुभारंभ किया। साथ ही, कहा कि संस्थान का यह कदम प्रेरणा स्त्रोत है।
इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि आज पानीपत के गांव थिराना में ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सीएम खट्टर ने संस्थान के नवनिर्मित 'दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम' का उद्घाटन किया।

इस दौरान सीएम खट्टर ने 'मनमोहिनी भवन' का शिलान्यास भी किया। साथ ही, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पानीपत हेतु 21 लाख अनुदान राशि देने की घोषणा की। इस दौरान सीएम खट्टर ने बोलते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान जन-कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए समाज को बेहतर बनाने में अमूल्य योगदान दे रहा है।
साथ ही, यह महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत उदाहरण भी है। सीएम खट्टर ने इस दौरान मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पारिवारिक और सामाजिक संस्कार के सहारे ही युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर नशे के ख़िलाफ़ जनजागरण का काम कर रही है और नशे की सप्लाई चेन को लगातार तोड़ने का कार्य कर रही है। जिनको नशे की आदत लग गयी है उनको डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती कराकर नशे की लत को छुड़ाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications