मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से किया सीधा संवाद, कहा-पिछले 9 सालों में हुए भरपूर विकास कार्य
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने दौरे के दूसरे दिन यमुनानगर के पाबनी कलां गांव पहुंचे। यहां सीएम खट्टर ने स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। साथ ही, लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।
पाबनी कलां गांव में न संवाद कार्यक्रम के दौरान हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की कि साढौरा विधानसभा के सबसे अधिक आबादी वाले 5 गांवों की फिरनियों को पक्का किया जाएगा। इसके उपरांत अन्य गांवों को भी अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

इससे पहले सीएम खट्टर ने यमुनानगर के पाबनी कलां में जनसंवाद कार्यक्रम से पहले स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए। साथ ही, सीएम ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं का हल किया।
सीएम खट्टर ने शेष समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। सीएम ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के अब तक के 9 साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य हुए हैं और वह भी पिछली सरकार की तुलना में काफी कम बजट में हुए हैं।
क्योंकि, अब ऊपर से भेजा गया 100 का 100 पैसा धरातल पर पहुंचता है। सीएम खट्टर ने आगे कहा कि जनता जनार्दन की सेवा करना, उनकी समस्याओं का समाधान कर उनकी जरूरतों को पूर्ण करने के साथ ही हरियाणा को समृद्ध बनाना ही हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।
इसी अवधारणा के तहत हम पिछले 9 वर्षों से जन सेवा में जुटे हुए हैं और जनसंवाद हमें हमारी सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं व योजनाओं के बारे में जनता के बीच पहुंचकर उनका फीडबैक लेने का सशक्त माध्यम है। आज यमुनानगर के पाबनी कलां में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications