गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था का CM खट्टर ने किया निरीक्षण, एजेंसी और आयुक्त तक पर लगाया जुर्माना

Haryana News: हरियाणा में सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक्शन मोड में हैं। इसी क्रम में सीएम खट्टर गुरुवार 21 दिसंबर को गुरुग्राम पहुंचे और सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने कन्हई रोड पर सफाई व्यवस्था देख रही एजेंसी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जिला उपायुक्तों, जिला नगर आयुक्तों, नगर निगम आयुक्तों व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शहरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं या अलग-अलग टीमें में शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

सीएम खट्टर ने गुरुवार को गुरुग्राम शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर एक एजेंसी सहित सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर से लेकर संयुक्त आयुक्त तक पर जुर्माना लगाया। सीएम खट्टर ने नगर निगम के आयुक्त का 15 दिन का वेतन काटने, संयुक्त आयुक्त का 1 माह का वेतन काटने के निर्देश दिए।

साथ ही, उन्होंने सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर पर 10 रुपए, फील्ड ऑफिसर अजय कुमार पर 1,000 रुपए और एडिशनल सेनेटरी इंस्पेक्टर पर 2,000 रुपए का जुर्मान लगाया। इसके अलावा सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर पर 3,000 रुपए तथा ज्वाइंट कमिश्नर संजय सिंगला पर भी 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+