साइक्लोथॉन यात्रा को सीएम खट्टर ने दिखाई हरी झंडी, कहा- हरियाणा की तरक्की के लिए नशे को खत्म करके रहेंगे

Manohar Lal Khattar: नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प लेकर चल रही साइक्लोथॉन यात्रा को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अग्रसैन चौक जगाधरी से हरी झंडी दिखाकर करनाल के लिए रवाना किया। यह यात्रा रविवार 24 सितंबर को यमुनागर पहुंची थी, जहां इस यात्रा का स्वागत किया गया।

नशा मुक्त हरियाणा का संकल्फ लेकर चली रही साइक्लोथॉन यात्रा के आज 25 दिन पूरे हो गए। हरियाणा का चक्कर लगाने के बाद आज करनाल में इस यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा को यमुनानगर से करनाल के लिए रवाना करने के बाद सीएम खट्टर ने कहा, 25 दिन तक करीब 1 लाख 15 हजार युवाओं ने इस यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

सीएम खट्टर ने कहा, 'नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने और इसके खात्मे के लिए नशे की सप्लाई चेन तोड़नी होगी।' उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत से नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को भी नेस्तनाबूद किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ युवाओं को संकल्प भी दिलाया।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नशा किसी भी राज्य की तरक्की का बाधक है, लेकिन हम हरियाणवियों को संकल्प लेना होगा कि अपने हरियाणा की तरक्की के लिए नशे को जड़ से खत्म कर के रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा में नशा मुक्त हरियाणा बनाने का जोश भी है और सामाजिक सुधार हेतु एक विशेष उमंग भी।

इसी जोश और उमंग के साथ लोगों को ड्रग्स फ्री हरियाणा का सन्देश देते हुए यह यात्रा रविवार को यमुनानगर पहुंची। जहां लोगों द्वारा फूल-मालाओं तथा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम खट्टर ने युवाओं को संबोधित करते हुए पंजाब पर निशाना।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के पड़ोसी राज्य के युवाओं में नशे का प्रचलन बढ़ा है। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हरियाणा की तरक्की के लिए नशे को जड़ से खत्म कर के रहेंगे। सीएम खट्टर ने आज इस साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखा कर उसके आख़िरी पड़ाव करनाल के लिए रवाना कर दिया।

बता दें कि नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प लेकर साइक्लोथॉन यात्रा करनाल से शुरू हुई थी। साइकिल यात्रा आज 25वें दिन यमुनानगर पहुंची। नशामुक्त समाज के संदेश के साथ साइकिल यात्रा लगातार उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़ रही है और आज यानी 25 सितंबर को यह यात्रा करनाल में समाप्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+