हरियाणा सीएम खट्टर ने बनाई 'वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना', 1 जनवरी से 3 हजार मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

Haryana News: विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता न लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की आयु से अधिक के अकेले रहने वाले नागरिकों के लिए "वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना" बनाई है।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा में 1 जनवरी, 2024 से 3000 वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी। इस बात की जानकारी खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से जानकारी दी। सीएम खट्टर ने आज सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता न लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संवाद भी किया।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

उन्होंने कहा कि आपके त्याग से जिस धन की बचत हुई है, उसे अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद पर खर्च किया जाएगा। सीएम ने कहा कि 40 हजार वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सहमति से पेंशन नहीं लेने पर वर्ष में लगभग 100 करोड़ रुपये बचेगा। इस बची हुई राशि को 22 जिलो में वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना के तहत बनने वाले सेवा आश्रमों में खर्च किया जाएगा।

ताकि, उनके भवन बन सकें और देखभाल के लिए व्यवस्था हो सके। इस दौरान सीएम खट्टर ने उन वरिष्ठ नागरिकों से बात की है, जिन्होंने वृद्धावस्था भत्ते का पात्र होते हुए भी उसे लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से प्रो-एक्टिव मोड़ में करने के बाद 60 साल की आयु के पात्र लोगों से उनकी पेंशन शुरू करने के लिए सहमति देने के बारे में संपर्क किया जाता है।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने इस विशेष चर्चा कार्यक्रम के दौरान बताया कि हरियाणा सरकार ने अस्पतालों में सीनियर सिटीजन कॉर्नर बनाएं हैं, ताकि पर्ची बनवाने से लेकर दवाई लेने तक से बुजुर्गों को लाइन में न लगना पड़े। बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए वित्तीय वर्ष के बजट में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए प्रहरी योजना शुरू की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+