हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने किलिमंजारो को किया फतल, सीएम खट्टर ने दी बधाई
Haryana News: हरियाणा पुलिस के जांबाज सब इंस्पेक्टर रामलाल शर्मा ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया। रामलाल की इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हे बधाई दी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सब इंस्पेक्टर रामलाल शर्मा की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों (5895 मी०) को फतह करने पर हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामलाल शर्मा को बहुत बहुत बधाई। उनके अथक परिश्रम व लगन से भारतीय तिरंगे के साथ-साथ ड्रग फ्री हरियाणा अभियान का सन्देश भी इस ऊंचाई तक पहुंचा।'

सीएम खट्टर ने आगे कहा कि नशामुक्त हरियाणा के सन्देश को समर्पित यह प्रयास सराहनीय है, उज्ज्वल भविष्य हेतु मेरी अनन्त शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर रामलाल शर्मा ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो फतह किया है। यह चोटी समुद्र तल से 5 हजार 895 मीटर ऊंची है।
सब इंस्पेक्टर रामलाल शर्मा को इस चोटी पर पहुंचने में 7 दिन का वक्त लगा। उन्होंने चोटी पर पुलिस फ्लैग और तिरंगा फहराया। आपको बता दें कि इससे पहले रामलाल शर्मा माउंट एवरेस्ट, यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलास, नेपाल की माउंट आईलैंड पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं। इसके साथ ही समुद्र में साइकिल चलाने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications