हरियाणा के मीडिया कर्मियों पर मेहरबान हुई खट्टर सरकार, टर्म इंश्योरेंस, पेंशन समेत की ये बड़ी घोषणा

Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ-साथ मीडिया कर्मियों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम खट्टर ने मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को जो पेंशन मिली थी, उसमें भी इजाफा किया है। इसके साथ-साथ टर्म इंश्योरेंस कवरेज की राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों के लिए टर्म इंश्योरेंस कवरेज को मौजूदा 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने के प्रस्ताव को सीएम खट्टर ने अपनी स्वीकृति दे दी है।

Manohar Lal

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के माध्यम से पत्रकारों के कल्याण के लिए उन्हें 5 लाख रुपए, 10 लाख और 20 लाख रुपए का बीमा कवरेज प्रदान कर रही है। अब तक सरकार द्वारा केवल 5 लाख रुपए तक के बीमा पर पूरा प्रीमियम वहन किया जा रहा था, जो अब बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है।

इतना ही नहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने मीडियाकर्मियों की मासिक पेंशन 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए मासिक कर दी है। उन्होंने बताया कि आज हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इसको मंज़ूरी दी गई। इसके साथ-साथ मंत्रिमंडल की बैठक ने हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति, 2023 को मंजूरी दे दी गई।

यह नीति सरकारी विकासात्मक नीतियों,कार्यक्रमों को उजागर करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया समाचार चैनलों व वेबसाइटों को शामिल करने के उद्देश्य से लाई जा रही है। सोशल मीडिया समाचार चैनलों, वेबसाइटों और प्रतिष्ठित सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर विज्ञापन जारी करने का प्राथमिक उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का व्यापक संभव कवरेज प्राप्त करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+