10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत को मिला गोल्ड तो सीएम खट्टर ने दी बधाई, कहा- हम सभी को आप पर गर्व
Manohar Lal Khattar: एशियाई खेलों में भारतीय महिलाओं के बाद अब युवाओं ने भी शूटिंग में जबरदस्त प्रदर्शन किय है। 25 और 50 मीटर शूटिंग में गोल्ड जीने के बाद 10 मीटर मेन्स टीम इवेंट में भी भारत ने गोल्ड जीता है। एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय निशानेबाज शिव नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा को बधाई दी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, 'एशियन गेम्स 2023 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में शानदार जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम करने पर भारतीय निशानेबाज शिव नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।'

हरियाणा सीएम खट्टर ने आगे लिखा कि हम सभी को आप पर गर्व है, ईश्वर आपके इस स्वर्णिम सफर को जारी रखें। इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने तीनों शूटरों की फोटो भी शेयर की है। आपको बता दें कि शिव नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा ने बेहद कीरीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने एशियान गेम्स में कुल 24 मेडल जीते हैं। इनमें 6 गोल्ड, 8 सिल्वर, और 10 ब्रॉन्ज मेडल है। अगर शूटिंग की बात करें तो भारतीयों ने अब तक 4 गोल्ड, 4 रजत और 5 कांस्य मेडल जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications