Haryana: सीएम खट्टर का कांग्रेस पर तंज, राम मंदिर को लेकर कहा- अच्छी बात हुई तो स्वीकार करने में क्या दिक्कत

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में शामिल ना होने को लेकर सीएम खट्टर ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। विधानसभा में उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कुछ लोग अच्छी बातों को भी स्वीकार करना नहीं जानते। शायराना अंदाज में सीएम ने कहा कि कोई चीज अच्छी हुई हो उससे भी किनारा किया जाता है। सीएम ने कहा कि राम भगवान का मंदिर बनने से और प्राण प्रतिष्ठा होने से आज पूरा देश गौरवान्वित है, लेकिन कुछ लोगों इससे भी दिक्कत है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि डेमोक्रेसी का एक रास्ता होता जिससे एक स्वस्थ परंपरा बनती है। उन्होंने कहा कि उलझना सही बात नहीं हैं जनता ने बहुमत दिया है और देश हित में कोई अच्छा होता तो उसमें हम सब को सहयोग करनी चाहिए।

Haryana CM Khattar poetic style

बता दें की कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। पार्टी नेताओं ने इसे विशुद्ध रूप धार्मिक अनुष्ठान मानने से इनकार करते हुए अयोध्या के विशेष अनुष्ठान में शामिल होने से मना कर दिया।

वहीं पीएम मोदी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। गुरुवार को एम मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले के तारभ में वलीनाथ महादेव मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने महादेव मंदिर में पूजा करने के बाद एक सार्वजनिक समारोह में जनता को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि ये वो समय है जब भगवान का काम और देश का काम बहुत तेज गति से चल रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता नकारात्मकता में जी रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, "जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है तब भी उनके नेता (कांग्रेस) नकारात्मकता में जी रहे हैं और तब भी नफरत का रास्ता छोड़ने को तैयार नहीं हैं।"

कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा, "ये वही लोग हैं जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और उनके मंदिर के निर्माण में बाधाएं पैदा की थीं। अब जब (भगवान राम के) जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, जब पूरा देश इससे खुश है, तो जो लोग नकारात्मकता में रहते हैं, वे नफरत का रास्ता नहीं छोड़ रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+