हरियाणा में 29 हजार पदों पर भर्ती के लिए कब जारी होगा रिजल्ट? सीएम खट्टर ने बताया समय

हरियाणा में ग्रुप डी और सी के रिक्त पड़े करीब 29 हजार पद जल्द भरे जाएंगे। इन पदों लिए हाल में हुई परीक्षा के रिजल्ट अगले आठ दिन के भीतर घोषित किए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले 8 दिनों में 28 से 29000 सरकारी भर्तियों की चयन सूची जारी की जाएगी। सीएम के इस ऐलान के बाद उम्मीद की जा रही है कि 29 फरवरी तक सरकारी भर्तियों की चयन सूची जारी कर दी जाएगी।

हरियाणा की मौजूदा सरकार को लेकर एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी पदों पर भर्तियों का आकंड़ा पिछले पिछली सरकार की 10 साल में की गई भर्तियों से कहीं ज्यादा है। इस बार लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार बड़े ऐलान के मूड में है।

Haryana CM Manohar Lal Khattar over recruitment

सरकार की तरफ से ग्रुप सी और डी के लिए सीईटी परीक्षा (CET) आयोजित की गई थी। इसके अलावा ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा भी आयोजित किए गए। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)की तरफ से हर हफ्ते विभिन्न ग्रुपों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है।

इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से एक बड़ा बयान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आने वाले 8 दिनों में 28 से 29000 सरकारी भर्तियों की चयन सूची जारी की जाएगी। यानी कि आगामी 29 फरवरी तक विभिन्न सरकारी भर्तियों की चयन सूची देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+