Haryana: सीएम खट्टर ने निगम कर्मचारियों से किया सीधा संवाद, ठेकेदारी प्रथा को लेकर कही ये बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने युवाओं को ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया है। सीएम ने कहा कि मौजूदा सरकार के इस प्रयास के कई युवाओं को ठेकादारी प्रथा के तहत काम करने से मुक्ति मिली है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत शैक्षणिक योग्यता, आय इत्यादि सहित विभिन्न मानदंडों के आधार पर पूरे पारदर्शी तरीके से नौकरी दी जाती है। सरकार इसके तहत ई.पी.एफ., ई.एस.आई, लेबर वेलफेयर फंड आदि का भी लाफ दे रही है। कौशल रोजगार निगम के तहत पहले से अनुबंध आधार पर कार्यरत 1.08 लाख से अधिक मैनपावर को निगम में समायोजित किया गया है। इसके अतिरिक्त अनुबंध के आधार पर 17,785 नए कर्मियों की भी भर्ती की जा चुकी है।

कर्मचारियों का वेतन सीधे खाते में
निगम के तहत अनुबंधित कर्मचारियों को ई.पी.एफ., ई.एस.आई., लेबर वेलफेयर फंड आदि की सुविधाएं दी जाती हैं। यही नहीं, कर्मचारियों का वेतन निगम द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में डाला जाता है। निगम के तहत कर्मियों को सालाना 10 आकस्मिक अवकाश और 10 मेडिकल अवकाश का प्रावधान भी किया है। महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश की सुविधा भी दी गई है।
कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का भी लाभ
सीएमने कहा कि कर्मचारियों को आयुष्मान भारत-चिरायु योजना का लाभ भी देना शुरू कर दिया है। योजना का लाभ उन कर्मचारियों को दिया जाता है, जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है। इसके लिए 1500 रुपये सालाना मामूली अंशदान लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications