Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा में EVM खुलते ही पलट गई बाजी, कांग्रेस ने बढ़त गंवाई, BJP बहुमत पार

Haryana Chunav Voting Result Live in Hindi: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आज 8 अक्‍टूबर को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों के बाद अब बाजी पलट गई है। कांग्रेस ने बढ़त गंवा दी और बीजेपी बहुमत के आंकड़े के पार चली गई है। सुबह साढ़े 10 बजे तक की स्थिति यह है कि बीजेपी 47 और कांग्रेस 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनेलो 2, अन्‍य एक सीट पर आगे चल रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मतगणना चल रही है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआत में बैलेट पेपर की गिनती की गई है। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं। कांग्रेस ने मतगणना शुरू होते ही बढ़त बना ली है। सुबह नौ बजे तक भाजपा 22, कांग्रेस 57 और अन्‍य उम्‍मीदवार 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की विनेश फोगाट ने भी जुलाना सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

Haryana Chunav Result

मतगणना के दौरान भी हरियाणा के लोगों को अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है कि अगर हरियाणा में कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो सीएम कौन होगा? कांग्रेस भूपेंद्र सिंंह हुड्डा को ही फिर से मौका देगी या इस बार कोई नया चेहरा होगा। कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला ने सीएम पद के लिए दावा ठोक रखा है।

हरियाणा चुनाव की हॉट सीटें, जिन पर सबकी नजर

नायब सिंह सैनी लाडवा चुनाव रिजल्‍ट
भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी-सांपला-किलोई चुनाव रिजल्‍ट
दुष्यंत चौटाला उचाना कलां चुनाव रिजल्‍ट
विनेश फोगाट जुलाना चुनाव रिजल्‍ट
अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद चुनाव रिजल्‍ट
अनिल विज अंबाला कैंट चुनाव रिजल्‍ट
गोपाल कांडा सिरसा चुनाव रिजल्‍ट
सावित्री जिंदल हिसार चुनाव रिजल्‍ट
रणजीत चौटाला रानिया चुनाव रिजल्‍ट
आदित्य सुरजेवाला कैथल चुनाव रिजल्‍ट
भव्‍य बिश्‍नोई आदमपुर चुनाव रिजल्‍ट

हरियाणा चुनाव 2019 में किसने कितनी सीटें जीतीं?

  • भाजपा- 40
  • कांग्रेस- 31
  • जेजेपी- 10
  • निर्दलीय-7
  • आईएनएलडी-1
  • एचएलपी-1

हरियाणा चुनाव 2024 में BJP के सामने चुनौती

-किसानों का मुद्दा
-10 साल की एंटी इनकंबेंसी
-पहलवानों का मुद्दा
-अग्निवीर योजना

हरियाणा चुनाव 2024 में कांग्रेस के सामने चुनौती

-कांग्रेस में आपसी खींचतान
-मुख्‍यमंत्री का चेहरा
-बागी नेता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+