Haryana Chunav Result 2024: चुनावी दंगल में 'आधी शक्ति' का कितना दबदबा? BJP-कांग्रेस से कौन-कौन जीतीं?

Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे रही, लेकिन बीजेपी ने तेजी से बाजी पलटते हुए जीत दर्ज की।

चुनाव परिणामों ने बीजेपी के महिला सशक्तिकरण के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी ने कुल 90 सीटों में से केवल 7 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, और उनमें से 4 ही जीत हासिल कर पाईं। कांग्रेस का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। कांग्रेस ने 9 महिला उम्मीदवार उतारीं, लेकिन 7 ही जीत दर्ज कर पाईं। यह परिणाम बताता है कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम है और जीत का प्रतिशत और भी कम है।

Haryana Chunav Women Candidates Performance

BJP में कौन-कौन जीतीं?

  • कालका- शक्ति रानी शर्मा (60612 वोट)
  • अटेली- आरती सिंंह राव (57737 वोट)
  • तोशाम- श्रुति चौधरी (76414 वोट)
  • पटौदी - बिमला चौधरी (98519 वोट)

इनको मिली हार

  • रतिया - सोना दुग्गल
  • गढ़ी सांपला-किलोई - मंजू हुड्डा
  • कलानौर - रेनू डाबला

कांग्रेस से कौन महिला उम्मीदवार जीतीं?

  • नारायणगढ़ - शैली चौधरी (62180 वोट)
  • मुलाना- पूजा ( 79089 वोट)
  • जुलाना- विनेश (65080 वोट)
  • झज्जर- गीता भुक्कल (66345 वोट)
  • साढौरा- रेनू बाला (57534 वोट)
  • नांगल - मंजू चौधरी (61989 वोट)
  • कलानौर- शकुंतला खट्टक (69348 वोट)

इनको मिली हार

  • अटेली- अनीता यादव
  • पटौदी- पर्ल चौधरी

निर्दलीय की महिला विजेता

इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने हिसार सीट से 49,231 वोटों से जीत दर्ज की, जो इस चुनाव की एक प्रमुख उपलब्धि रही।

हरियाणा के कुल मतदाता और महिलाओं की भागीदारी

  • कुल मतदाता - 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350
  • पुरुष मतदाता- 1 करोड़ 07 लाख 75 हजार 957
  • महिला मतदाता- 95 लाख 77 हजार 926
  • थर्ड जेंडर मतदाता- 467
  • 18 से 19 साल के युवा मतदाता- 5 लाख 24 हजार 514
  • 85 साल से अधिक आयु के मतदाता- 2 लाख 31 हजार 093

हरियाणा में महिलाओं का सच?
हरियाणा लंबे समय से अपने निम्न लिंगानुपात के लिए जाना जाता है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, हरियाणा में प्रति 1000 पुरुषों पर केवल 879 महिलाएं थीं, जो कि राष्ट्रीय औसत से बहुत कम था। इसके पीछे कई कारण थे, जैसे कि लिंग आधारित भ्रूण हत्या, पारंपरिक पितृसत्तात्मक सोच, और लड़कों को ज्यादा महत्व दिया जाना। हालांकि, पिछले कुछ सालों में राज्य सरकार और कई गैर-सरकारी संगठनों के प्रयासों से इस स्थिति में सुधार हुआ है। 2021 के आंकड़ों के अनुसार, लिंगानुपात में थोड़ी वृद्धि देखी गई है, और यह अब 926 प्रति 1000 पुरुषों तक पहुंच चुका है।

हरियाणा चुनाव 2024 में बीजेपी ने भले ही जीत दर्ज की हो, लेकिन महिला उम्मीदवारों की कम भागीदारी और जीत का कम प्रतिशत राजनीति में महिलाओं की स्थिति पर सवाल उठाता है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों को इस दिशा में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं को चुनावी राजनीति में ज्यादा मौके मिल सकें और उनका प्रतिनिधित्व बढ़ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+