Haryana Chunav Social Reaction: हरियाणा में BJP का पलड़ा भारी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा मोदी लहर
Haryana Chunav Result 2024: बैलेट पेपर के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से मतों की गिनती की जा रही है। 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरणों में हुए चुनावों में 67.9 प्रतिशत मतदान हुआ। शुरुआती रुझानों में, डाक मतों की गिनती के दौरान शुरुआती झटके के बाद सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस पार्टी से आगे निकल गई है।
पार्टी की बढ़त अब 49 सीटों पर है, जो 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत से बस थोड़ा ही आगे है। ईसीआई की वेबसाइट के अनुसार, सुबह 11.15 बजे तक कांग्रेस अब 35 विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है।

राज्य में बीजेपी का डंका बजता देख सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 'मोदी लहर' ट्रेंड करने लगा है। करीब 2130 पोस्ट किए गए हैं। कालका सीट पर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा को पार्टी में सबसे ज्यादा मत यानी 30772 मिले।
हरियाणा में काम कर गया मोदी फैक्टर?
खास बात यह है कि पीएम मोदी चुनाव प्रचार के दौरान, करीब 4 बार रैली को संबोधित करने पहुंचे। पीएम ने अपनी अंतिम रैली में हरियाणा की गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के 23 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाए थे।
किस जिले में कब मोदी पहुंचे?
- 14 सितंबर - कुरुक्षेत्र
- 25 सितंबर - सोनीपत
- 28 सितंबर - हिसार
- 1 अक्टूबर - पलवल
भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की रंग लाई मेहनत
- नरेंद्र मोदी
- जगत प्रकाश नड्डा
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- नायब सिंह सैनी
- मोहन लाल बडोली
- मनोहर लाल खट्टर
- शिवराज सिंह चौहान
- धर्मेन्द्र प्रधान
- योगी आदित्यनाथ
- सतीश पूनिया
- बिप्लब कुमार देब
- सुरेन्द्र सिंह नागर
- पीयूष गोयल
- अर्जुन राम मेघवाल
- हरदीप सिंह पुरी
- डॉ. सुधा यादव
- भजन लाल शर्मा
- डॉ. मोहन यादव
- पुष्कर सिंह धामी
- हिमंत बिस्वा सरमा
- राव इंद्रजीत सिंह
- कृष्ण पाल गुर्जर
- स्मृति ईरानी
- जयराम ठाकुर
- रवनीत सिंह बिट्टू
- अनुराग ठाकुर
- हेमा मालिनी
- किरण चौधरी
- नवीन जिंदल
- मनोज तिवारी
- दीया कुमारी
- धर्मबीर सिंह
- अशोक तंवर
- डॉ. संजीव बालियान
- कुलदीप बिश्नोई
- राम चंदर जांगड़ा
- बबीता फोगाट












Click it and Unblock the Notifications