Haryana Chunav Voting: हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61.00 फीसदी हुआ मतदान
Haryana Chunav 2024 Voting: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार को मतदान हुआ। सभी 90 सीटों पर शाम 5 बजे तक कुल 61 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान यमुनानगर में 67.93 फीसदी हुआ, तो वहीं सबसे कम मतदान गुरुग्राम में 49.97 फीसदी हुआ। अब 8 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

मतदान से जुड़े अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61.00 फीसदी मतदान हुआ
हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61.00 फीसदी मतदान हुआ है।
किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान?
अंबाला: 62.26%
भिवानी: 63.06%
चरखी दादरी: 58.10%
फरीदाबाद: 51.28%
फतेहाबाद: 67.05%
गुरुग्राम: 49.97%
हिसार: 64.16%
झज्झर: 60.52%
जींद: 66.02%
कैथल: 62.53%
करनाल: 60.42%
कुरुक्षेत्र: 65.55%
महेंद्रगढ़: 65.76%
मेवात: 68.28%
पलवल: 67.69%
पंचकूला: 54.71%
पानीपत: 60.52%
रेवाड़ी: 60.91%
रोहतक: 60.56%
सिरसा: 65.37%
सोनीपत: 56.69%
यमुनानगर: 67.93%
हरियाणा में 4 बजे तक हुआ 54.3 प्रतिशत मतदान
कहां कितनी वोटिंग
पंचकूला में - 53.5
अम्बाला - 55.6
यमुनानगर - 63.0
कुरुक्षेत्र - 55.6
कैथल - 60.4
करनाल - 52.3
पानीपत - 58.1
सोनीपत - 53.1
जींद - 59.1
फतेहाबाद - 55.9
सिरसा - 54.8
हिसार - 54.7
भिवानी - 58.7
चरखी दादरी - 58.1
रोहतक - 52.3
झज्जर - 51.7
महेन्दरगढ़ - 53.6
रेवाड़ी - 53.2
गुरुग्राम - 47.8
मेवात - 60.6
पलवल - 57.1
फरीदाबाद - 44.2
एग्जिट पोल से पहले जानें Phalodi satta bazar की भविष्यवाणी
Phalodi Satta Bazar Haryana Election 2024: 15वीं हरियाणा विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर 2024 को सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। दोपहर एक बजे तक सभी 36.69 फीसदी मतदान हो चुका है। शाम छह तक मतदान चलेगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। एग्जिट पोल के नतीजों से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की है।
तीन बजे तक 49.13 प्रतिशत हुआ मतदान
हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीन बजे तक 49.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कहां कितनी प्रतिशत हुआ मतदान
अंबाला: 49.39%
भिवानी: 50.31%
चरखी दादरी: 47.08%
फरीदाबाद: 41.74%
फतेहाबाद: 52.46%
गुरुग्राम: 38.61%
हिसार: 51.25%
झज्झर: 49.68%
जींद: 53.94%
कटिहाल: 50.58%
करनाल: 49.17%
कुरुक्षेत्र: 52.13%
महेंद्रगढ़: 52.67%
मेवात: 56.59%
पलवल: 56.02%
पंचकूला: 42.60%
पानीपत: 49.40%
रेवाड़ी: 50.22%
रोहतक: 50.62%
सिरसा: 48.78%
सोनीपत: 45.86%
यमुनानगर: 56.79%
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा
हिसार, हरियाणा: मंच पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ कथित छेड़छाड़ के प्रयास पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "मैंने उनसे बात की, उन्होंने मुझे बताया कि कुछ लोग उन्हें छू रहे थे और उन्हें मंच से हटाने की कोशिश कर रहे थे। जब मैंने उनसे इस बात की पुष्टि की तो उन्होंने मुझे बताया कि अगर आज किसी महिला के साथ ऐसा कुछ होता है तो यह बेहद निंदनीय है।''
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा
हरियाणा के सीएम और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा, ''हमें बहुत प्यार मिल रहा है, पूरे प्रदेश में कमल खिल रहा है, लाडवा में भी कमल खिल रहा है। हमने कांग्रेस की भाई-भतीजावाद की राजनीति को खत्म कर दिया है।'' हुड्डा साहब केवल एक विशेष वर्ग को देखते थे, केवल एक विशेष क्षेत्र को देखते थे लेकिन हमारी सरकार में हमने सबका साथ, सबका विकास के लिए काम किया है। जितना काम हमने पिछले दिनों किया है। 10 साल तो क्या कांग्रेस की 7 पीढ़ियां भी इतना काम नहीं कर पाएंगी।''
हरियाणा में BJP को मिलने जा रहीं कितनी सीटें? पूर्व CM खट्टर ने वोट देकर बताया रिजल्ट!
Manohar Lal Khattar Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 90 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। आठ अक्टूबर को नतीजे आएंगे, मगर चुनाव परिणाम से पहले ही भाजपा के दिग्गज नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 'हरियाणा चुनाव 2024 में भाजपा को साल 2014 के चुनाव से भी ज्यादा सीटें हमें मिलेंगी।'
दोपहर एक बजे तक कुल 36.69 प्रतिशत मतदान
हरियाणा में दोपहर एक बजे तक कुल 36.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।
किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान?
अंबाला-39.47%
भिवानी-38.27%
चरखी दादरी -29.62%
फरीदाबाद -31.71%
फतेहाबाद -40.00%
गुरुग्राम -27.70%
हिसार -38.34%
झज्झर -36.93%
जींद -41.93%
कैथल -38.18%
करनाल-39.74
कुरुक्षेत्र -41.05%
महेंद्रगढ़ -38.20%
मेवात -42.64%
पलवल -41.85%
पंचकूला -25.89%
पानीपत -38.24%
रेवाड़ी -35.10%
रोहतक -36.19%
सिरसा -34.78%
सोनीपत -33.64%
यमुनानगर -42.08%
कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कहा
अपना वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कहा, "कांग्रेस को कम से कम 75 सीटें मिलेंगी। बदलाव का माहौल है और कांग्रेस को निश्चित रूप से बड़ी सफलता मिलेगी। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों और इस जनादेश के साथ खड़ी है। उन लोगों के खिलाफ है जो पिछले 10 वर्षों में लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके।"
Ambala Cantt Chunav 2024 Voting: 6 बार के विधायक अनिल विज की सीट का हाल
Ambala Cantt Voting Percentage: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अंबाला कैंट राज्य के हॉट सीटों में शामिल है। 11 बजे तक हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 22.70 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सभी जिलों में सबसे ज्यादा वोट 27.94 प्रतिशत वोट पलवल जिले में पड़े हैं।
पत्नी संग बजरंग पुनिया ने डाला वोट
झज्जर, हरियाणा: कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने अपनी पत्नी संगीता फोगाट के साथ मतदान किया। वोटिंग के बाद बजरंग पुनिया ने कहा, "आज हमने मतदान किया है। मैं सभी हरियाणा वासियों से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और पिछले 10 वर्षों में हुए अत्याचारों और बेरोजगारी को ध्यान में रखें। 2009 से 2014 तक सत्ता में रही सरकार और पिछले 10 सालों में पहलवानों, जवानों और किसानों की दशा और दिशा को ध्यान में रखते हुए वोट करें। मैं अपने किसान भाइयों के लिए जितना कर सकता हूं, उतना करने की कोशिश करूंगा।"
Haryana Chunav: हरियाणा के मुस्लिम बहुल इलाकों का क्या है हाल?
Haryana Vidhan sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक (ECI) सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। हरियाणा के मुस्लिम बहुल इलाका नूंह जिला (जिसे पहले मेवात जिले के नाम से जाना जाता था) हमेशा से चर्चाओं का केंद्र रहा है।
Haryana Voting Percentage: गढ़ी सांपला में भंयकर वोटिंग, लोग पूर्व CM हुड्डा या गैंगस्टर की बीवी को दे गए वोट
Bhupedra Singh Hooda Seat Garhi Sampla Kiloi Voting percentage: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हॉट सीट गढी सांपला किलोई में बंपर वोटिंग हुई है। सुबह 11 बजे तक यहां पर 22 प्रतिशत वोट पड़े हैं। यहां पर गैंगस्टर की पत्नी व भाजपा उम्मीदवार मंजू हुड्डा और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच सीधा मुकाबला है।
कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने कहा
झज्जर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने कहा, ''आज मैंने अपने परिवार के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया है। मेरा मानना है कि यह लोकतंत्र का महान त्योहार है, जिसमें सभी को भाग लेना चाहिए। सभी को बाहर आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए। लोगों में काफी उत्साह है।”
Haryana Chunav Live: किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान? कुल 22.70 प्रतिशत
अंबाला-25.50%
भिवानी-23.45%
चरखी दादरी -20.10%
फरीदाबाद -20.39%
फतेहाबाद -20.39%
गुरुग्राम -17.05%
हिसार -24.69%
झज्झर -23.48%
जींद -27.20%
कैथल -22.21%
कुरुक्षेत्र -23.90%
महेंद्रगढ़ -24.26%
मेवात -25.65%
पलवल -27.94%
पंचकूला -13.46%
पानीपत -22.62%
रेवाड़ी -21.49%
रोहतक -22.91%
सिरसा -20.77%
सोनीपत -18.84%
यमुनानगर -25.56%
(सुबह 11 बजे की स्थिति
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा
कैथल: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "मैं हरियाणा के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। यह वोट बदलाव के लिए है। लोग 10 साल के भ्रष्टाचार, किसानों, युवाओं, पहलवानों और जवानों की स्थिति से थक चुके हैं।" स्थिति खराब हो गई है...हम राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (सीएम चेहरे के लिए) द्वारा लिए गए निर्णय को स्वीकार करेंगे...''
Haryana Chunav: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "हमें विश्वास है कि लोग हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं। पिछली बार उन्होंने (बीजेपी) कहा था कि वे 75 सीटों को पार करेंगे लेकिन 40 सीटों पर रुक गए। आज, मैंने देखा सुबह वे कह रहे थे कि उन्हें 50 से अधिक सीटें मिलेंगी, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि उन्हें कितनी सीटें मिलेंगी। यह संविधान, हरियाणा के युवाओं, किसानों और गरीबों के भविष्य को बचाने का चुनाव है।
READ MORE














Click it and Unblock the Notifications