Ambala Cantt Chunav 2024 Voting: 6 बार के विधायक अनिल विज की सीट का हाल, अबतक कितनी हुई वोटिंग?

Ambala Cantt Voting Percentage: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अंबाला कैंट राज्य के हॉट सीटों में शामिल है। 11 बजे तक हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 22.70 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सभी जिलों में सबसे ज्‍यादा वोट 27.94 प्रतिशत वोट पलवल जिले में पड़े हैं।

इस सीट से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद अनिल विज ने वोट डालने के बाद बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा वापस सत्ता में आने वाली है और वो राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
यह भी देखें: Ambala Cantt Chunav 2024: अंबाला कैंट में BJP के अनिल विज vs कांग्रेस के परविंद्र सिंह परी, किसका पलड़ा भारी?

Ambala Haryana Chunav

अंबाला कैंट सीट अभी बीजेपी के पास है और अनिल विज यहां के मौजूदा विधायक हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने परविंद्र सिंह परी पर दाव लगाया है। यहां लगातार 6 बार से अनिल विज चुनाव जीतते आ रहे हैं। अभी तक अंबाला जीले की अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर 18.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंबाला कैंट के अलावा अंबाला जिले में अंबाला सिटी, मुलाना और नारायणगढ़ शामिल हैं। इन सभी विधानसभा सीटों में सबसे कम मतदान अंबाला कैंट में ही हुआ है।

अंबाला जिले की सीटों पर मतदान

अंबाला सिटी: 24.00%
मुलाना: 29.20%
नारायणगढ़: 30.30%

किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान?

अंबाला: 25.50%
भिवानी: 23.45%
चरखी दादरी: 20.10%
फरीदाबाद: 20.39%
फतेहाबाद: 24.73%
गुरुग्राम: 17.05%
हिसार: 24.69%
झज्‍झर: 23.48%
जींद: 27.20%
कैथल : 22.21%
करनाल: 24.85%
कुरुक्षेत्र: 23.90%
महेंद्रगढ़: 24.26%
मेवात: 25.65%
पलवल: 27.94%
पंचकूला: 13.46%
पानीपत: 22.62%
रेवाड़ी: 21.49%
रोहतक: 22.91%
सिरसा: 20.77%
सोनीपत: 18.84%
यमुनानगर: 25.56%

(सुबह 11 बजे तक की स्थिति)
यह भी देखें: Ambala City Chunav 2024: अंबाला शहर में BJP के असीम गोयल Vs कांग्रेस के चौ. निर्मल सिंह, किसका पलड़ा भारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+