Haryana Voting Percentage: गढ़ी सांपला में भंयकर वोटिंग, लोग पूर्व CM हुड्डा या गैंगस्‍टर की बीवी को दे गए वोट

Bhupedra Singh Hooda Seat Garhi Sampla Kiloi Voting percentage: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हॉट सीट गढी सांपला किलोई में बंपर वोटिंग हुई है। सुबह 11 बजे तक यहां पर 22 प्रतिशत वोट पड़े हैं। यहां पर गैंगस्‍टर की पत्‍नी व भाजपा उम्‍मीदवार मंजू हुड्डा और कांग्रेस उम्‍मीदवार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच सीधा मुकाबला है।

सुबह साढ़े नौ बजे तक हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 22.70 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सभी जिलों में सबसे ज्‍यादा वोट 27.94% पलवल जिले में पड़े हैं। दूसरे नंबर पर विनेश फोगाट की जुलाना सीट वाले जिले जींद में वोटिंग हुई हैं। जींद में 27.20 फीसदी मतदान हुआ है।

Haryana Chunav 2024 Voting percentage

रोहतक जिले की सीटों पर मतदान

  • गढ़ी सांपाला किलोई सीट पर 22 प्रतिशत
  • कलानौर सीट पर 26.83 प्रतिशत
  • महम सीट पर 24.10 प्रतिशत
  • रोहतक सीट पर 18.50 प्रतिशत

5वीं हरियाणा विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। वोट शाम छह बजे तक डाले जाएंगे। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर 1031 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे प्रदेश में सुरक्षा बलों की 225 कंपनियां तैनात की गई हैं। 30 हजार पुलिसकर्मी, 21 हजार से ज्‍यादा होमगार्ड, 11 हजार एसपीओ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

जींद जिले की सीटों पर मतदान

जींद सीट - 26%
जुलाना सीट - 30%
नरवाना सीट - 27%
सफीदों सीट - 28.50%
उचाना कलां सीट - 25%

किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान? कुल 22.70 प्रतिशत

अंबाला-25.50%
भिवानी-23.45%
चरखी दादरी -20.10%
फरीदाबाद -20.39%
फतेहाबाद -20.39%
गुरुग्राम -17.05%
हिसार -24.69%
झज्‍झर -23.48%
जींद -27.20%
कैथल -22.21%
कुरुक्षेत्र -23.90%
महेंद्रगढ़ -24.26%
मेवात -25.65%
पलवल -27.94%
पंचकूला -13.46%
पानीपत -22.62%
रेवाड़ी -21.49%
रोहतक -22.91%
सिरसा -20.77%
सोनीपत -18.84%
यमुनानगर -25.56%

(सुबह 11 बजे की स्थिति)

गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र में 2019 के चुनावी मुकाबले में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा 97,755 वोट पाकर विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश नांदल 39,443 वोट पाने में सफल रहे, जिससे वे 58,312 वोटों से पीछे रह गए। यह जीत हुड्डा की इस सीट पर पहली जीत नहीं थी, क्योंकि उन्होंने 2014 और 2009 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की थी और विधायक के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी थी।

गढ़ी सांपला-किलोई , विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक: भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस (58312 वोटों से जीत) कुल वोटर-220035 पुरुष-117669 महिला-102366

मंजू हुड्डा, भाजपा उम्‍मीदवार

  • उम्र-30 साल
  • शिक्षा-एमए
  • करियर-रोहतक जिला परिषद की चेयरपर्सन, पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस उम्‍मीदवार

  • उम्र-77 साल
  • शिक्षा-स्नातक
  • करियर-50 सालों से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय भूपेंद्र सिंह हुड्डा दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है।

सीट का गणित-यह सीट साल 2000 से कांग्रेस का गढ़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+