Haryana Chunav: हरियाणा के मुस्लिम बहुल इलाकों का क्या है हाल? नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर में कितनी हुई वोटिंग?

Haryana Vidhan sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक (ECI) सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। हरियाणा के मुस्लिम बहुल इलाका नूंह जिला (जिसे पहले मेवात जिले के नाम से जाना जाता था) हमेशा से चर्चाओं का केंद्र रहा है।

नूंह जिला हरियाणा में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी के लिए जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नूंह जिलों की तीन विधानसभा सीट नूंह सीट, पुन्हाना सीट, फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट पर कितनी फीसदी वोटिंग हुई है?

haryana chunav 2024

ये भी पढ़ें- हरियाणा में नतीजों के बाद क्या BJP के साथ जाएगी JJP? दुष्यंत चौटाला ने वोट डालने के बाद क्या कहा?

हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले में 11 बजे तक 25.65 फीसदी मतदान हुआ है। तीनों विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा मतदान फिरोजपुर झिरका में 29.10 प्रतिशत हुआ है। पुन्हाना विधानसभा सीट 28.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं नूंह विधानसभा सीट पर 18.70 फीसदी वोटिंग हुई है।

  • पुन्हाना विधानसभा सीट: 28.50 प्रतिशत वोटिंग
  • नूंह विधानसभा सीट: 18.70 प्रतिशत वोटिंग
  • फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट: 29.10 प्रतिशत वोटिंग

ईसीआई द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक जींद में 27.20 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद पलवल में 27.94 प्रतिशत, अंबाला में 25.50 प्रतिशत, फतेहाबाद में 24.73 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ में 24.26 प्रतिशत मतदान हुआ।

ये भी पढ़ें- Haryana Chunav 2024: मैं बनूंगा CM, हमारी अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में होगी,अनिल विज के बयान ने मचाई हलचल

नूंह जिले की तीन विधानसभा सीटों पर कौन-कौन उम्मीदवार?

पुन्हाना विधानसभा सीट

  • भाजपा प्रत्याशी एजाज खान
  • कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इलियास

नूंह विधानसभा सीट

  • कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद
  • भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह

फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट

  • भाजपा प्रत्याशी नसीम अहमद
  • कांग्रेस प्रत्याशी मम्मन खान

ये भी पढ़ें- Haryana Chunav 2024 Voting: हरियाणा विधानसभा चुनाव में रोहतक-भिवानी में हो गया पंगा, पूर्व MLA के कपड़े फाड़े

नूंह जिले में किस विधानसभा सीट पर कितने वोटर?

  • नूंह विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 8 हजार 240 है। इसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 11 हजार 709 और महिला मतदाता 96 हजार 516 हैं। वहीं सर्विस वोटर 399 हैं।
  • फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 47 हजार 450 है। पुरुष मतदाता 1 लाख 33 हजार 37, महिला मतदाता 1 लाख 14 हजार 412 हैं। वहीं सर्विस वोटर 100 के आसपास हैं।
  • पुन्हाना विधानसभा सीट पर कुल मतदाता 2 लाख 6 हजार 448 है। पुरुष मतदाता 1 लाख 12 हजार 136 और महिला मतदाता 94 हजार 310 है।

नूंह जिला में मुस्लिम वोटर निर्णायक

हरियाणा में नूंह जिला यानी मेवाक का इलाका ऐसा है, जहां मुस्लिम वोटर निर्णायक होते हैं। 2011 की जनगणना के मुताबिक हरियाणा में मुस्लिमों की आबादी 7.2 फीसदी है। हरियाणा में मुस्लिमों की आबादी करीब 18 लाख के आसपास है। राज्य की 21 जिलों में से सिर्फ नूंह (मेवात) में ही मुस्लिमों का वर्चस्व है। मेवात में लगभग 75 फीसदी मुस्लिम आबादी है। नूंह जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर काफी वक्त से मुस्लिम विधायक ही चुने जाते हैं।

जहां नूंह में तीन विधानसभा सीट नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका है, वहीं मेवात इलाके में पांच विधानसभा सीट आते हैं, जिसमें नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और सोहना और हथीन विधानसभा सीट शामिल है। इन पांचों सीटों पर मुस्लिम वोटर निर्णायक होते हैं। फिरोजपुर, पुन्हाना और नूंह सीट पर भाजपा कभी भी नहीं जीत पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+