Haryana Chunav 2024: हरियाणा में BJP को मिलने जा रहीं कितनी सीटें? पूर्व CM खट्टर ने वोट देकर बताया रिजल्ट!
Manohar Lal Khattar Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 90 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। आठ अक्टूबर को नतीजे आएंगे, मगर चुनाव परिणाम से पहले ही भाजपा के दिग्गज नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 'हरियाणा चुनाव 2024 में भाजपा को साल 2014 के चुनाव से भी ज्यादा सीटें हमें मिलेंगी।'

मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के प्रेम नगर स्थित बूथ पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी इस बार 50 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कांग्रेस अब तक अपने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर पाए। भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया। कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। पिछले 10 साल में हरियाणा में औद्योगिक विकास हुआ है, सबको काम मिला है।'

उल्लेखनीय है कि हिरयाणा में साल 2014 और 2019 में भाजपा ने सरकार बनाई। मनोहर लाल खट्टर और नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। साल 2024 के चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक बनाने के लिए मैदान में है जबकि कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी चाह रही है।
किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान? कुल 36.69 प्रतिशत
अंबाला-39.47%
भिवानी-38.27%
चरखी दादरी -29.62%
फरीदाबाद -31.71%
फतेहाबाद -40.00%
गुरुग्राम -27.70%
हिसार -38.34%
झज्झर -36.93%
जींद -41.93%
कैथल -38.18%
करनाल-39.74
कुरुक्षेत्र -41.05%
महेंद्रगढ़ -38.20%
मेवात -42.64%
पलवल -41.85%
पंचकूला -25.89%
पानीपत -38.24%
रेवाड़ी -35.10%
रोहतक -36.19%
सिरसा -34.78%
सोनीपत -33.64%
यमुनानगर -42.08%
(दोपरह 1 बजे की स्थिति)
हरियाणा में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में
15वीं हरियाणा विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता वोट डाल सकेंगे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे प्रदेश में सुरक्षा बलों की 225 कंपनियां तैनात की गई हैं। 30 हजार पुलिसकर्मी, 21 हजार से ज्यादा होमगार्ड, 11 हजार एसपीओ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
हरियाणा में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) गठबंधन शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications