Haryana Chunav 2024: भाजपा की पहली सूची जारी होते ही कौनसी सीटों पर मची भगदड़? ये नेता पार्टी छोड़ बन गए बागी

Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी ने कई विधायकों के टिकट काटे हैं और कई नए चेहरों को मौका दिया है। वहीं, उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही हरियाणा बीजेपी में भगदड़ मच गई है। पार्टी के कई नेता बगावत पर उतर आए हैं।

फतेहाबाद के रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना ​त्याग पत्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली को भेजा है। बताया जा रहा है कि वह टिकट नहीं मिलने से पार्टी से नाराज चल रहे थे। इस्तीफा देने के बाद वह अपने काफिले के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं।

Haryana Chunav 2024

सुनीता दुग्गल को मिला टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा की जगह सुनीता दुग्गल पर विश्वास जताते हुए उनको टिकट दिया है। विधायक लक्ष्मण नापा के इस्तीफे की वजह पार्टी द्वारा रतिया में सुनीता दुग्गल को टिकट दिए जाने का फैसला है।

इस कदम से स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता भी नाराज हैं, जिन्होंने मांग की थी कि स्थानीय उम्मीदवार को टिकट दिया जाए। पार्टी सदस्यों में असंतोष उम्मीदवार चयन को लेकर पार्टी में आंतरिक कलह भी शुरू हो गया है। इससे पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इन नेताओं ने भी छोड़ा पार्टी का साथ

विधायक लक्ष्मण नापा के अलावा अन्य कई नेता भी पार्टी छोड़ चुके हैं। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सीमा गैबीपुर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। सीमा टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रही थीं। वहीं, हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला करते हुए रिजाइन कर दिया है।

इसी कड़ी में हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कर्णदेव कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं। इससे पहले बीजेपी नेता शमशेर गिल ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी थी। शमशेर गिल का कहना था कि है कि टिकट आवंटन से न केवल पार्टी को उकलाना, बल्कि पूरे हरियाणा में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+