Haryana Chunav 2024: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन PM मोदी ने X पर किए दनादन पोस्‍ट, हरियाणा वोटर्स से क्‍या बोले?

PM Modi Tweet for Haryana Voters: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 3 अक्‍टूबर की शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर दनादन पोस्‍ट किए हैं। पीएम मोदी ने हरियाणा कांग्रेस पर कई आरोप लगाने के साथ ही हरियाणा के मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील की है।

दरअसल, हरियाणा में सभी 90 सीटों पर 5 अक्‍टूबर को एक साथ मतदान होगा। 8 अक्‍टूबर को मतों की गिनती की जाएगी। भाजपा दस साल से सत्‍ता में है। जीत की हैट्रिक बनानी चाहती है। सत्‍ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने भी पूरा जोर लगा रखा है। पीएम मोदी ने हरियाणा में कई चुनावी रैलियों को सम्‍बोधित किया है।

Haryana Chunav 2024 PM Modi posts

पीएम मोदी की पोस्‍ट

अब से कुछ देर में हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। बीते कुछ दिनों में मैंने पूरे राज्य की यात्रा की है। मैंने लोगों का जो उत्साह देखा है, उसे देखकर मुझे ये पक्का विश्वास है कि हरियाणा के लोग भाजपा को फिर अपना आशीर्वाद देने वाले हैं। हरियाणा के देशभक्त लोग, कांग्रेस की विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

Haryana Chunav 2024 PM Modi posts

पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम किया है। हमने सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। किसान हों, युवा हों, महिलाएं हों, गांव और शहरों का विकास हो, हमने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। हम हरियाणा को कांग्रेस के घोटालों और दंगों वाले दौर से बाहर निकालकर लाए हैं।

हरियाणा की जनता-जनार्दन जानती है कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, जातिवाद, सांप्रदायिकता और भाई-भतीजावाद की गारंटी है। बापू-बेटे की राजनीति का मूल उद्देश्य सिर्फ स्वार्थ है। कांग्रेस यानि दलाल और दामाद का सिंडिकेट...। लोग आज हिमाचल से कर्नाटक तक कांग्रेस सरकारों की विफलता भी देख रहे हैं। कांग्रेस की नीतियां, लोगों को तबाह करती हैं इसलिए हरियाणा के लोग कांग्रेस को बिल्कुल नहीं चाहते हैं।

PM Modi on Haryana Chunav 2024

हरियाणा की जनता यह जानती हैं कि कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती। हरियाणा के लोग देख रहे हैं कि कैसे कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे हैं। ये हाल तब है, जब ये विपक्ष में हैं। हरियाणा के लोगों को इस बात से भी चोट पहुंच रही है कि दिल्ली और हरियाणा में बैठे दो खास परिवारों के इशारे पर पूरा हरियाणा अपमानित हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+