Haryana Chunav 2024: हरियाणा में थम गया चुनाव प्रचार का शोर, 30 से ज्‍यादा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

Haryana Chunav 2024 News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन रहा। 3 अक्‍टूबर की शाम को 6 बजे बाद चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। अब पांच अक्‍टूबर को मतदान समाप्‍त होने तक किसी भी प्रत्‍याशी को सार्वजनिक रैली की इजाजत नहीं होगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे 8 अक्‍टूबर को आएंगे। तब पता चलेगा कि भाजपा जीत की हैट्रिक बना पाएगी या फिर 10 साल बार कांग्रेस की वापसी होगी। इस बार हरियाणा की 30 से ज्‍यादा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। 22 प्रतिशत दलित मतदाता निर्याणक भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Chunav 2024: मुख्यमंत्री के चेहरे पर बीजेपी-कांग्रेस की एक जैसी क्यों है रणनीति?

Haryana Chunav 2024

हरियाणा चुनाव 2024 में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जननाय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल ने पूरी ताकत झोंक रखी है। 90 सीटों वाले हरियाणा में सियासी महाभारत में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मल्ल्किार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई स्‍टार प्रचारक चुनावी रैलियां कर चुके हैं।

इन सीटों में त्रिकोणीय मुकाबले

हरियाणा चुनाव 2024 में जिन 30 सीटों त्रिकोणीय मुकाबला है। उनमें हिसार, गुड़गांव, गन्‍नौर, गोहाना, कलायत, पूंडरी, रेवाड़ी, महम, बरोदा, अम्‍बाला कैंट, पानीपत ग्रामीण व पानीपत शहरी आदि सीटें शामिल हैं।

हरियाणा भाजपा के लिए चुनौती

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 जीतकर लगातार तीसरी पर सत्‍ता पर काबिज होने की कोशिश कर रही भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों के वोटों में सेंधमारी करना चाह रही।

भाजपा के लिए इस बार अहीरवाल और जीटी बेल्‍ट में अपना ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। इसी वजह से राहुल गांधी ने भाजपा के गढ़ जीटी बेल्‍ट व अहीरवाल में चुनावी रैलियां की हैं। यहां पिछले चुनाव में 37 सीटों में से 23 सीटें भाजपा ने जीती थी।

हरियाणा कांग्रेस के लिए चुनौती

साल 2014 और 2019 में हरियाणा चुनाव हारने वाली कांग्रेस ने साल 2024 के लिए विशेष रणनीति बनाई है। इस बार कांग्रेस का फोकस जाट और दलित वोटों पर है। जाट बेल्‍ट को संभाले रखने के लिए कांग्रेस को जोर लगाना पड़ रहा है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस के गढ़ जाट बेल्‍ट गोहाना और बागड़ के हिसार में चुनावी रैली कर वोटों में सेंधमारी की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+