Haryana Election Date: 6 से 8 दिन बढ़ सकती है विधानसभा चुनाव की तिथि! ECI क्‍यों चेंज कर रहा डेट?

Haryana assembly elections 2024 date: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान की तिथि बढ़ाई जा सकती है। इस पर भारतीय निर्वाचन आयोग आज 27 अगस्‍त को फैसला ले सकता है।

संभावना जताई जा रही है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतगणना की तिथि पांच से छह दिन बढ़ सकती है। हालांकि अंतिम फैसला ECI को ही लेना है।

Haryana Chunav 2024 Dates

अगर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान की तारीख बदली तो नामांकन से लेकर नाम वापसी तक का पूरा कार्यक्रम बदल जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने 16 अगस्‍त को चुनाव तारीखों का ऐलान किया था। हरियाणा में 1 अक्‍टूबर को मतदान और 4 अक्‍टूबर को मतगणना होना तय किया।

इधर, चुनाव घोषणा के कुछ दिन बाद भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष मोहन लाल बड़ौली और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय सिंह चौटाला ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तारीख बढ़ाने की मांग की गई है।

भाजपा और इनेलो नेताओं ने मतदान तिथि के आस-पास पांच दिन के अवकाश का हवाला दिया था। साथ ही बिश्‍नोई समाज के एक धार्मिक कार्यक्रम का भी जिक्र किया।

उधर, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर भाजपा को लंबे अवकाश को लेकर चिंता थी तो चुनाव आयोग से मतदान की तारीख बढ़ाने की बजाय चुनाव पहले करवाने की अर्जी लगानी चाहिए थी। कांग्रेस भी इसका समर्थन करती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+