Haryana Chunav 2024: पूर्व सीएम 'लाल' परिवारों के उम्‍मीदवारों के बुरे हाल, 13 में से 9 हार गए

Former CM Lal Families Haryana 2024: हरियाणा की सियासत में पूर्व सीएम देवीलाल, बंसीलाल और भजनलाल परिवार का दबदबा हमेशा से रहा है, मगर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 'लाल' के उम्‍मीदवारों का बुरा हाल हुआ है। तीनों परिवारों की राजनीतिक को आगे बढ़ाने चुनाव मैदान में उतरे 13 में से 9 सदस्‍य हार गए। सिर्फ चार ही जीत पाए।

Dushyant Chautala Bhavya BishnoiSunaina

देवीलाल चौटाला परिवार के सदस्‍यों का चुनाव परिणाम

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्व के परिवारों में सबसे ज्‍यादा 9 सदस्‍य ' चौधरी ताऊ देवीलाल' के परिवार से थे।

1. रणजीत चौटाला को पोते हराया: देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला ने भाजपा से बगावत करके सिरसा जिले की रानिया सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे। रणजीत को उनके ही भाई ओम प्रकाश चौटाला के पोते अर्जुन चौटाला (INLD) ने हरा दिया।

2. अभय चौटाला ऐलनाबाद से हारे: इंडियन नेशनल लोकदल की टिकट पर ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला का परिवार की परंपरागत सीट ऐलनाबाद पर हार का सामना करना पड़ा है।

3. आदित्य देवीलाल चुनाव जीत गए: ओपी चौटाला के छोटे भाई जगदीश के बेटे आदित्य देवीलाल INLD की टिकट पर डबवाली सीट से चुनाव जीत गए। इन्‍होंने चौटाला परिवार के ही JJP के दिग्विजय चौटाला और कांग्रेस के अमित सिहाग को हराया।

Haryana Chunav 2024

4. दुष्यंत चौटाला हारे: उचाना कलां सीट से JJP के दुष्यंत चौटाला को हार का सामना करना पड़ा है।

5. INLD महिला विंग की महासचिव और अभय चौटाला के चचेरे भाई रवि चौटाला की पत्नी सुनैना चौटाला को फतेहाबाद सीट पर हार का सामना पड़ा है।

बंसीलाल परिवार के सदस्‍यों का चुनाव परिणाम

1. श्रुति चौधरी: पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी ने भिवानी जिले की तोशाम सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीता है। श्रुति ने चचेरे भाई कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी को हराया। अनिरुद्ध बंसीलाल के बड़े बेटे महेंद्र के बेटे हैं।

भजनलाल परिवार के सदस्‍यों का चुनाव परिणाम

1.डूडाराम को फतेहाबाद सीट से 2252 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।
2. भजनलाल के पोते व कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई की आदमपुर सीट पर 1268 वोटों से हार हुई है।
3.चंद्रमोहन पंचकूला सीट से करीब दो हजार वोटों से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+