चरखी दादरीः पति का शव आंगन में तो पत्नी की लाश नग्न अवस्था में जोहड़ के पास मिली, दोनों साथ निकले थे घूमने

चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव समसपुर में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर बरामद हुए हैं। महिला का शव जोहड़ के समीप नग्न अवस्था में मिला। वहीं उसके पति का शव घर के आंगन में पड़ा था। सदर थाना पुलिस के अलावा एफएसएल टीम और एसपी बलवान सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस द्वारा शवों को दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है और जांच शुरू कर दी है।

haryana charkhi dadri husband and wife dead body found in suspicious condition

बताया जा रहा है कि गांव समसपुर के रहने वाले 45 वर्षीय राजेश शुक्रवार अल सुबह अपनी पत्नी 40 वर्षीय सीता के साथ घूमने की बात कह घर से निकले थे। करीब चार बजे राजेश के बेटे ने अपने पिता को घर के आंगन में अचेत पड़ा देखा तो उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने सीता की तलाश शुरू की तो उन्हें पता चला कि एक महिला का शव जोहड़ के समीप नग्न अवस्था में पड़ा है।

परिजन वहां पहुंचे तो सीता का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। सरपंच जगबीर सिंह ने बताया कि महिला का शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी गई। दोनों की मौत कैसे हुई, जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। डीएसपी हेड क्वार्टर जोगेंद्र सिंह और शमशेर सिंह दहिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में एसपी बलवान सिंह राणा समसपुर और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

पुलिस द्वारा दोनों के शवों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सदर पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला सुसाइड का लग रहा है। दंपति के शवों का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाया जाएगा। हम प्रयास करेंगे कि पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई करवाए जाए। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के बेटे कृष्ण के बयान पर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+