हरियाणा की दो बेटियों ने घोड़ी पर सवार होकर निकाला बनवारा, पेश की नई मिसाल
भिवानी। हरियाणा के भिवानी में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी दुल्हन ने घोड़े पर अपना बनवारा निकाला। एक नई मिसाल कायम करते हुए दो बेटियों कंचन और मोनिका ने अपनी शादी में घोड़ी पर बनवारा निकालकर एक नई पहल की शुरुआत की है। मोनिका और कंचन ने बनवारा निकाले जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया, 'हमारी दोनों की शादी है। हमारे परिवार ने शुरू से ही हमें लड़कों की तरह रखा है। किसी तरह की कोई प्रतिबंध नहीं था। लड़कियां भी लड़कों से पीछे नहीं हैं।'

शुक्रवार को होगी शादी
शुक्रवार को कंचन और मोनिका दोनों की शादी होनी है। दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को छोड़कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए दोनों बेटियों ने घोड़े पर बैठकर बान निकाला। इस दौरान परिवार के अलावा शहर के तमाम लोग शामिल हुए। दुल्हन समेत परिवार के लोग गानों पर थिरकते नजर आए। बता दें कि अक्सर इस तरह के बनवारा या निकासी लड़कों की शादी में निकाला जाता है।
परिवार में नहीं होता लड़का-लड़की में भेद
शादी के बंधन में बंधने जा रहीं मोनिका और कंचन ने इस परंपरा की शुरुआत करने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कभी लड़का -लड़की में भेदभाव नहीं किया गया। दुल्हन के परिजनों ने कहा कि उनका परिवार सबसे अलग विचारधारा वाला परिवार है।












Click it and Unblock the Notifications