10वीं की टॉपर हरियाणा की ये बेटी 500 में से 500 नंबर लाई, बताया- क्या बनना चाहती है

हिसार। आज बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने 10वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए। जिसमें हिसार की रहने वाली ऋषिता ने टॉप किया। ऋषिता को 500 में से पूरे 500 नंबर मिले हैं। यानी, 10वीं में उसका रिजल्ट 100% रहा। उसे और उसके घरवालों को अब ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। ऋषिता ने बताया कि, वह डॉक्टर बनना चाहती है।

Recommended Video

    Haryana Board Result 2020 : 500/500 अंक के साथ ऋषिता बनीं टॉपर | वनइंडिया हिंदी
    हिसार की ऋषिता को 500 में से 500 मार्क्स

    हिसार की ऋषिता को 500 में से 500 मार्क्स

    10वीं परीक्षा में सबसे शानदार प्रदर्शन किए जाने के बारे में पूछे जाने पर ऋषिता बोलीं- ''स्कूल से घर आने के बाद मैं रोजाना चार से पांच घंटे की पढ़ाई किया करती थी। अच्छी बात यह भी रही कि, मैंने कभी भी ट्यूशन क्लास नहीं ली। साथ ही पढ़ाई को लेकर बहुत ज्यादा टेंशन भी नहीं थी। मन से पढ़ाई की।'

    अपनी सफलता पर बोली 10वीं की यह छात्रा

    अपनी सफलता पर बोली 10वीं की यह छात्रा

    ''मेरे 2 दोस्तों व क्लासमेट भी दूसरी पॉजिशन पर आए हैं। पेरेंट्स ने हमें बहुत सपोर्ट किया। अपनी इस सफलता का श्रेय टीचर्स को भी देना चाहूंगी। जिनके बिना इतने अच्छे मार्क्स नहीं आ सकते थे। मैं बताना चाहूंगी कि, पढ़ाई के दिनों मैंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। इससे टॉपिक पर फोकस रखने में मदद मिली।''

    पिता हरियाणा में असिस्टेंट ऑडिटर जनरल हैं

    पिता हरियाणा में असिस्टेंट ऑडिटर जनरल हैं

    ऋषिता के पिता हरियाणा सरकार में असिस्टेंट ऑडिटर जनरल हैं, जो कि जींद जिले में पोस्टेड हैं। वहीं, मां प्राइमरी स्कूल की टीचर हैं। अपनी आगे की पढ़ाई के बारे में ऋषिता कहती हैं- मैं डॉक्टर बनकर गांव के लोगों की सेवा करना चाहती हूं। मेरा सपना है कि मैं लोगों की जान बचाऊं। गांव-देहात में रहने वाले लोग बिना डॉक्टर के इलाज के मर जाते हैं, तो मैं डॉक्टर बनकर उनकी सेवा करना चाहती हूं।'

    मैंने स्टेट टॉपर बनने के बारे में सोचा ही नहीं था

    मैंने स्टेट टॉपर बनने के बारे में सोचा ही नहीं था

    'स्टूडेंट्स से मैं कहना चाहती हूं कि अपनी पढ़ाई पर फोकस करें और रिजल्ट की चिंता न करें। सच तो यह है कि मैंने कभी हरियाणा स्टेट टॉपर बनने का सपना नहीं देखा था। हां, परीक्षा के दिनों को छोड़कर मैं रोजाना बैडमिंटन भी खेलती थी। फिटनेस के लिए यह काफी था।'

    इन लड़कियों ने भी दूसरे नंबर पर आकर किया कमाल

    इन लड़कियों ने भी दूसरे नंबर पर आकर किया कमाल

    बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा के ​परिणामों में घोषित हुआ है कि, 3 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 64.59 फीसदी ने परीक्षा पास कर ली। ऋषिता टॉपर रही, जबकि, दूसरे स्थान पर उमा, कल्पना, निकिता मारुति सावंत, स्नेह और अंकिता रही हैं। जिनके 99.8 पर्सेंट मार्क्स आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+