रोहतक: नेताओं के बंधक बनाए जाने पर भड़की BJP, सांसद ने आंख निकलने की दी धमकी
रोहतक, 06 नवंबर: हरियाणा के रोहतक में कल बीजेपी नेताओं के साथ हुई घटना के बाद मामला और गर्मा गया है। अब रोहतक से बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस को आपत्तिजनक धमकी देते हुए कहा कि जो भी पार्टी सहयोगी मनीष ग्रोवर का विरोध करेगा, उसकी आंखें निकाल लेंगे और हाथ काट देंगे। अरविंद शर्मा की ओर से ये बयान उस घटना के बाद आया जब शुक्रवार को मनीष ग्रोवर को रोहतक के एक गांव में मंदिर के अंदर ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था।

रोहतक के कोलई गांव में बीजेपी नेताओं के साथ हुई घटना के विरोध में बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस 25 सालों तक चक्कर काटती रहेगी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी राज नहीं छोड़ेगी। भाजपा - 2019 के चुनाव के बाद दुष्यंत चौटाला की जेजेपी के साथ गठबंधन करके सत्ता में है।
सासंद अरविंद शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और दीपेंद्र हुड्डा सुन लें कि अगर मनीष ग्रोवर की तरफ कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे और अगर कोई हाथ उठेगा तो उस हाथ को काट देंगे, छोड़ेंगे नहीं। । उन्होंनेकहा कि इस हादसे में मनीष ग्रोवर को टारगेट किया गया, क्योंकि लोकसभा चुनावों में दीपेंद्र हुड्डा की हार मनीष ग्रोवर के कारण हुई थी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि रोहतक लोकसभा सीट मनीष ग्रोवर की वजह से जीती गई थी।
बता दें कि, रोहतक में शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों और ग्रामीणों ने हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत भाजपा के कुछ नेताओं को कई घंटों के लिए एक मंदिर परिसर में बंधक बना लिया। हालांकि, बाद में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नेताओं को शाम को मंदिर परिसर से बाहर निकलने दिया। प्रदर्शनकारी किलोई गांव में भाजपा नेताओं की मौजूदगी का विरोध कर रहे थे। केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण का करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए ग्रोवर भाजपा के अन्य स्थानीय नेताओं के साथ किलोई गांव के मंदिर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications