Haryana: BJP नेता सतवीर चंदेला के बेटे की मौत, नूंह में दूध के टैंकर से टकराई थी लग्जरी कार

नूंह में एक सड़क हादसे में घायल बीजेपी नेता सतवीर चंदेला के बेटे आकाश की मौत हो गई है। घटना वजह टैंकर चालक की लापरवाही बताई जा रही है। मामले में आकाश के भाई मोंटी ने टैंकर ड्राइवर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नूंह सड़क हादसे में घायल आकाश चंदेला की मौत हो गई है। आकाश हरियाणा बीजेपी नेता सतवीर सिंह चंदेला के बेटे हैं। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में नलहर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी हालत कोई सुधार नहीं हुआ और शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई।

हादसा इस हफ्ते मंगलवार (5 सितंबर) को हरियाणा के नूंह में देवला नगली गांव के पास दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर हुआ था। एक दूध के टैंकर से बीजेपे नेता सतवीर सिंह के बेट आकाश की लग्जरी कार टकरा गई थी। दुर्घटना तब हुआ जब आकाश राजस्थान में एक कार्यक्रम के बाद अपने फरीदाबाद स्थित घर वापस जा रहे थे।

Nuh road accident Akash Chandela dies

आकाश के भाई मोंटी ने आरोप लगाया है कि टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया और वे अपने वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए। जिसके बाद कार टैंकर से टकरा गई।

टक्कर लगने के बाद मर्सिडीज में ही आकाश ही फंस गए। रिपोर्ट के मुताबिक करीब दो घंटे बाद उन्हें कार से बाहर निकाल जा सका। हादसा उस वक्त हुआ जब मर्सिडीज कार करीब साढ़े चार बजे अलवर की तरफ से फरीदाबाद की ओर जा रही थी।

एनएचएआई के कर्मचारी के अलावा राहगीरों ने करीब 2 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद आकाश को कार से बाहर निकाला. घायल आकाश प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। चश्मदीद एनएचएआई के कर्मचारियों ने बताया कि कार चला रहे आकाश के भाई मोंटी जोर-जोर से चिल्ला रहा था। अस्पताल पहुंचने तक उसकी हालत और गंभीर हो गई थी।

हादसा इतना भयानक था कि लग्जरी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जांच की जा रही है। आकाश के भाई मोंटी ने हादसे को लेकर टैंकर चालक पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने का कहा है कि टैंकर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसकी वजह से कार टकरा गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+