हरियाणा में तीसरी बार सरकार बना रही BJP का प्लान आया सामने, सबसे पहले करेगी यह घोषणा
Haryana Government 2024: हरियाणा की नई सरकार सबसे पहले कौनसी घोषणा करेगी? हरियाणा अगला सीएम कौन होगा? हरियाणा में कौन विधायक मंत्री बनेगा? हरियाणा भाजपा के घोषणापत्र के कौनसे वादे कब पूरे होंगे? 8 अक्टूबर 2024 को मतगणना के बाद अब जल्द ही इन सारे सवालों के जवाब भी मिलने वाले हैं।
दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा का प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा पहली बार 48 सीटें जीतने में सफल हुई है। हरियाणा में भापजा की जीत की हैट्रिक बनने के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं।

हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि साल 2024 जीतकर बनने वाली भाजपा सबसे पहला काम 24 हजार युवाओं को नौकरी देने का करेगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है। साथ ही महिलाओं को हर माह 2100 रुपए की पेंशन भी दी जाएगी।
मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि नई सरकार के गठन के साथ ही हरियाणा के विकास का 100 दिन का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें सबसे पहले वे काम होंगे, जिनकी तुरंत आवश्यकता है।
मोहन लाल बड़ौली ने यह भी कहा कि हमने चुनाव के अगले दिन ही प्रेस कांफ्रेंस कर बता दिया था कि भाजपा हरियाणा की सत्ता में तीसरी बार आ रही है। यह जनता पर हमारा भरोसा है। जनता ने झूठे वादे करने वालों को नकार दिया।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 15वीं विधानसभा की सभी 90 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं। बहुमत के आंकड़े 46 से 2 सीट ज्यादा। कांग्रेस ने 37, इनेलो ने 2 और निर्दलीय ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। 5 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में एक साथ मतदान हुआ। 67.90 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।












Click it and Unblock the Notifications