चुनाव से पहले हरियाणा BJP का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री रणजीत समेत 8 नेताओं को किया निष्कासित
Haryana election: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी के आठ नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी ने पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला समेत 8 नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इन नेताओं को निष्कासित करने के पीछे पार्टी ने कारण भी बताया है।
हरियाणा भाजपा ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले 8 नेताओं को निष्कासित किया है। इस सूची में पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला और पूर्व विधायक देवेंद्र कादयान का नाम भी शामिल है। इस संबंध में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश कार्याल सचिव गुलशन भाटिया ने पत्र जारी कर दी है।

बीजेपी द्वारा जारी पत्र में लिखा है, 'भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली द्वारा आजाद प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं को तुरंत प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। '
भाजपा ने इन नेताओं को किया निष्कासित
पार्टी ने संदीप गर्ग, जिलेराम शर्मा, देवेंद्र कादयान, बच्चन सिंह आर्य, रणजीत चौटाला, राधा अहलावत, नवीन गोयल और केहरसिंह रावत को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है।












Click it and Unblock the Notifications