Who is Aditya Surjewala: कैथल और सुरजेवाला का रिश्ता, जानिए कौन हैं कांग्रेस प्रत्‍याशी आदित्य सुरजेवाला?

Aditya Surjewala Kaithal: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से सुरजेवाला परिवार की तीसरी पीढ़ी की एंट्री हो गई है। दादा और पिता के बाद अब पोता। आदित्‍य सुरजेवाला को कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया है।

कैथल से कांग्रेस उम्‍मीदवार आदित्‍य सुरजेवाला राज्‍यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे हैं। रणदीप सुरजेवाला खुद चुनाव लड़ना चाहते थे, मगर इन्‍हें टिकट नहीं मिली तो बेटे को चुनाव मैदान में उतार दिया।

Who is Aditya Surjewala

कैथल में सुरजेवाला परिवार की अच्‍छी पकड़ रही है। रणदीप सुरजेवाला ने 2009 और 2014 के चुनाव में कैथल सीट पर जीत हासिल की थी। उससे पहले 2005 के चुनाव उनके पिता शमशेर ने बाजी मारी थी। हालांकि साल 2019 के चुनाव में भाजपा जीती थी।

रणजीत सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला हरियाणा में विधायक रहने के अलावा राज्यसभा के सांसद भी रहे। वे हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने। शमशेर सुरजेवाला 1967, 1977, 1982 और 1991 में नरवाना से चुनाव जीता था। 2005 के चुनाव में पार्टी ने उन्हें कैथल से चुनाव लड़ाया था। अब उसी सीट पर उनका पोता आदित्‍य सुरजेवाला चुनाव लड़ रहा है।

कैथल में कितने मतदाता

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान कैथल निर्वाचन क्षेत्र में 203287 मतदाता थे। इनमें से 108325 पुरुष और 94962 महिला मतदाता थे।

कैथल विधायकों की सूची

1967- कांग्रेस के ओम प्रभा
1968- कांग्रेस के ओम प्रभा
1972- निर्दलीय चरण दास
1977- जनता पार्टी को रघुनाथ
1982- निर्दलीय रोशन लाल
1987- लोकदल के सुरेंद्र कुमार
1991- कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार
1996- समता पार्टी के चरण दास
2000- INLD के लीला राम
2005- कांग्रेस के शमशेर सिंह सुरजेवाला
2009- कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला
2014- कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला
2019- बीजेपी के लीला राम

कैथल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2024: मतदान व मतगणना
हरियाणा में कैथल निर्वाचन क्षेत्र में अन्य 89 निर्वाचन क्षेत्रों के साथ, 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा।
हरियाणा के अन्य 89 निर्वाचन क्षेत्रों के साथ कैथल निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम 8 अक्टूबर, 2024 को घोषित किए जाएंगे।

कैथल निर्वाचन क्षेत्र विधानसभा चुनाव 2024 उम्मीदवार

लीला राम, भाजपा
आदित्‍य सुरजेवाला, कांग्रेस
सतबीर गोयत, आप
अनिल तंवर, इनेलो-बसपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+