Haryana Congress List: कांग्रेस ने सोहना सीट से रोहताश खटाना को दिया टिकट, CPI-M को दी भिवानी सीट

Haryana Congress List: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार 12 सितंबर को अपनी आखिरी लिस्ट जारी दी। कांग्रेस ने अपनी यह लिस्ट आम आदमी पार्टी (AAP) और समाजवादी पार्टी (SP) से बात नहीं बनने के बाद जारी की है।

खबर के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने नामांकन से सिर्फ 3 घंटे पहले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने चरखी दादरी से देवेंद्र सिंह को तो सोहना से रोहताश खटाना को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने भिवानी सीट सीपीएम को दे दी।

congress candidate list

इससे पहले कांग्रेस ने दो और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने उकलाना से जहां नरेश सेलवाल को टिकट दिया है जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक माने जाते हैं। वहीं पार्टी ने नारनौंद से जसबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस हरियाणा में 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में बची हुई एक सीट भिवानी कांग्रेस ने CPI-M को देने का फैसला लिया है। इससे पहले ऐसी चर्चाएं थी कि हरियाणा में कांग्रेस इंडिया गठबंधन के अपने सहयोगी आप और सपा से हाथ मिला सकती है।

गठबंधन को लेकर पार्टियों के बीच बैठक भी हुई लेकिन कोई बात नहीं बन पाई। जिसके बाद कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने बुधवार को चौथी और पांचवीं सूची जारी कर दी थी।

काफी मंथन के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। देर रात आई सूची में अम्बाला केंट से परिमल परि, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, रानियां से सर्व मित्र कम्बोज, नरवाना से सतबीर दबलेन और तिगांव से रोहित नागर को उम्मीदवार बनाया गया।

कलायत से विकास सहारण को टिकट मिल गया है। वहीं कैथल से आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया गया है। पंचकूला से पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को टिकट दिया गया है। चंद्रमोहन पूर्व मुख्यमंत्री स्व भजनलाल के लड़के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+