Haryana Election Date: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की नई तिथि क्‍या है? ECI बैठक में 25 Sep या 7 Oct पर चर्चा

Haryana Assembly Elections 2024 New Date: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तिथि बदले जाने की मांग पर 27 अगस्‍त को भारतीय निर्वाचन आयोग की बैठक हुई है, जिसमें 25 सितंबर या 7 अक्‍टूबर पर चर्चा की गई है। नई तिथि को लेकर चुनाव आयोग की घोषणा होना बाकी है।

दरअसल, 16 अगस्‍त को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके हरियाणा व जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया था। हरियाणा में एक अक्‍टूबर को मतदान व चार अक्‍टूबर को मतगणना होनी है।

Haryana Assembly Elections 2024 New Date

चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद हरियाणा भाजपा और इनेलो पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर छुटि्टयों और बिश्नोई समाज के धार्मिक कार्यक्रम को देखते हुए चुनाव तारीख बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर आज 27 अगस्‍त को चुनाव आयोग की बैठक हुई है।

अब माना जा रहा है कि चुनाव आयोग हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 6 दिन पहले या बाद की कोई नई तारीख तय कर सकता है। ऐसे में एक अक्‍टूबर की बजाय 25 सितंबर व 7 अक्‍टूबर में से कोई एक नई मतदान तिथि हो सकती है। हालांकि अभी तक नई तिथि की घोषणा नहीं हुई है।

छह दिन पहले 25 सितंबर को हरियाणा में मतदान करवाए जाने के पीछे तक यह है कि इसी दिन जम्‍मू-कश्‍मीर में दूसरे चरण का मतदान होगा है। ऐसा होने पर मतगणना वाली तिथि 4 अक्‍टूबर में कोई बदलाव नहीं करना पड़ेगा।

वहीं, अगर 7 या 8 अक्‍टूबर की नई तिथि को हरियाणा में मतदान करवाया जाता है तो हरियाणा ही नहीं बल्कि जम्‍मू-कश्‍मीर की भी मतगणना तिथि 4 अक्‍टूबर को बदलना पड़ सकता है, क्‍यों दोनों राज्‍यों की मतगणना 4 अक्‍टूबर को होनी है।

क्‍यों कर रहे डेट बदलने की मांग?

भाजपा-इनेलो ने चुनाव आयोग को एक अक्‍टूबर वाली मतदान तिथि के आस-पास कई छुट्टियां होने का हवाला दिया है। बताया गया है कि 28 सितंबर को शनिवार, 29 सितंबर को रविवार, 1 अक्‍टूबर को मतदान दिवस, 2 अक्‍टूबर को गांधी जयंती और 3 अक्‍टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती का अवकाश रहेगा। इसलिए नई तिथि को मतदान करवाया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+