हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: बुढ़ापे का सहारा बनी BJP सरकार, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 3 हजार रुपए की

Old Age Pension Haryana: चेहरे पर झुर्रियां...। बाल झक सफेद...। उम्र में छठे दशक के बाद का पड़ाव...। ना भरपेट भोजन की चिंता...। ना ही जीवन यापन में अन्‍य कोई आर्थिक दिक्‍कत...। यह तभी संभव हो पाता है जब बुढ़ापे में कोई मजबूत 'सहारा' हो। इस मामले में हरियाणा के 'ताऊ-ताई' की किस्‍मत अन्‍य राज्‍यों के बुजुर्गों से ज्‍यादा अच्‍छी है।

हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों को हर माह तीन हजार रुपए मिल रही है, जो अन्‍य कई राज्‍यों की तुलना में ज्‍यादा है। हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन योजना 1 जुलाई, 1991 से शुरू हुई थी। तब य‍ह राशि प्रतिमाह 100 रुपए हुआ करती थी।

Old man AI Image

1991 से 2014 तक हरियाणा में कांग्रेस, हरियाणा विकास पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल ने सत्‍ता संभाली। भजनलाल, बंसीलाल, ओमप्रकाश चौटाला व भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्‍यमंत्री बने, मगर वृद्धावस्था पेंशन राशि में शानदार बढ़ोतरी साल 2014 के बाद हुई।

23 साल में 1000 रुपए, 10 साल में 2000 रुपए बढ़े

साल 1991 से 2014 तक 23 साल में हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन राशि 100 रुपए से बढ़कर 1000 रुपए तक ही पहुंची जबकि साल 2014 से 2024 में भाजपा सत्‍ता में रही और मनोहर लाल खट्टर और नायब सिंह सैनी सीएम बने। भाजपा के सिर्फ 10 साल में पेंशन की राशि 1000 से बढ़कर 3000 हो गई।

म्‍हारा हरियाणा नॉनस्‍टॉप हरियाणा

'म्‍हारा हरियाणा नॉनस्‍टॉप हरियाणा' के सपने को साकार करने वाली भाजपा सरकार ने केवल पेंशन राशि बढ़ाई बल्कि वृद्धावस्था पेंशन की पूरी व्‍यवस्‍था ही ऑनलाइन कर दी। अब हरियाणा में कोई भी बुजुर्ग 60 साल की उम्र का होने पर फैमिली आईडी के जरिए ऑनलाइन सिस्‍टम से उनकी प्रतिमाह तीन हजार रुपए की पेंशन अपने आप चालू हो जाती है।

हरियाणा में बुजुर्ग मतदाता

हरियाणा में बुजुर्गों मतदाताओं की संख्‍या अच्‍छी खासी है। 10,000 मतदाता सौ साल से ज्‍यादा उम्र के हैं। जबकि 85 साल या इससे अधिक उम्र के मतदाता 2,55,000 हैं।

साल 2013-14 में हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी। तब राज्य के कुल व्यय का केवल 0.76% सामाजिक कल्‍याण पर खर्च किया गया। इसके विपरीत, एक दशक से हरियाणा की बागडोर संभाल रही भाजपा सरकार ने सामाजिक कल्याण पर होने वाले व्यय को 2024-25 में कुल बजट का 9.25% तक बढ़ा दिया है।

पेंशन योजना में 4 साल के लाभार्थी

साल 2017-18 में 15,12,436
साल 2018-19 में 15,69,616
साल 2019-20 में 17,01,761
साल 2020-21 में 17,12,934
(socialjusticehry.gov.in के अनुसार)

हरियाणा में कब-कैसे बढ़ी पेंशन राशि?

वर्ष व प्रतिमाह राशि

1991 में 100 रुपए
1999 में 200 रुपए
2004 में 300 रुपए
2009 में 500-700 रुपए
2014 में 1000 रुपए
2015 में 1200 रुपए
2016 में 1400-1600 रुपए
2017 में 1800 रुपए
2020 में 2250 रुपए
2021 में 2500 रुपए
2023 में 3000 रुपए
(socialjusticehry.gov.in के अनुसार)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+