हरियाणा चुनाव 2024: भाजपा से पहले इस पार्टी ने जारी कर दी उम्मीदवारों की सूची, 11 प्रत्याशियों को दिया टिकट
Haryana Bhartiya kisan Party candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा-कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों की सूचियों को अंतिम रूप में देने जुटी हैं। केद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची किसी भी वक्त आ सकती है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने में भाजपा इस बार कांग्रेस को पीछे छोड़ सकती है, मगर भारतीय किसान पार्टी ने भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया।

भारतीय किसान पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अपने उम्मीदवारों को पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें हिरयाणा की 90 सीटों में से 11 सीटों पर प्रत्याशी तय कि गए हैं।
भारतीय किसान पार्टी ने जाने-माने किसान नेता महेंद्र सिंह जेवली को बाढड़ा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
गांव जेवली में भारतीय किसान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह जेवली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हुए और इसी बैठक में उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
बैठक में यह भी तय किया गया है कि भारतीय किसान पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर देगी। दूसरी सूची पांच सितंबर तक जारी हो सकती है। भारतीय किसान पार्टी हरियाण चुनाव में किसानों के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरी है।
किसको कहां से टिकट?
- तोशाम से संजय
- हांसी से मास्टर विजेंद्र
- बवानीखेड़ा से सूरज भाटोल
- आदमपुर से शमशेर कस्वा
- उकलाना से रोहताश छान
- ऐलनाबाद से जगदीश
- रतिया से जोगेंद्र
- बरवाला से विनोद धांसू
- गुरुग्राम से राजेश श्योराण
- सोहना से दान सिंह चौधरी
- बाढड़ा से महेंद्र सिंह जेवली
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में एक दशक से भाजपा का राज है। सा 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सरकार बनाई। इस बार हरियाणा में एक अक्टूबर को मतदान व चार अक्टूबर को मतगणना होनी है। हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। अधिकांश पर भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला है। हालांकि कई सीटों पर जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल व आम आदमी पार्टी भी हार-जीत का खेल बिगाड़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications