Haryana Polls: 'भरोसा दिल से भाजपा फिर से', हिसार में बोले PM मोदी, कांग्रेस को बताया सबसे धोखेबाज पार्टी
PM Modi Hisar Rally: जम्मू-कश्मीर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के हिसार पहुंचे, जहां उन्होंने जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होना है। इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर हमलावर नजर आए। पीएम मोदी ने कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी धोखेबाज पार्टी बताया। इसी के साथ दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार से दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा को मौका देने का मन बना लिया है। हर कोई कह रहा है 'भरोसा दिल से भाजपा फिर से'। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस का वही हश्र होगा जो मध्य प्रदेश में हुआ।"

कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज और बईमान पार्टी-मोदी
कांग्रेस को तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, "कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में भी वही हाल होगा जो कांग्रेस का मध्य प्रदेश में हुआ था। मध्य प्रदेश और राजस्थान में पिछले चुनाव में इन्होंने झूठ का गुब्बा खूब फुलाया लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी। कांग्रेस का यह हाल इसलिए होता है क्योंकि कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज और बईमान पार्टी है। कांग्रेस ने अपने वादों से पल्ला झाड़ लिया है। जनता कांग्रेस से कह रही है क्या हुआ तेरा वादा।"
हिमाचल प्रदेश को लेकर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप पड़ोस में हिमाचल प्रदेश की हालत देख सकते हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश के लोगों से झूठ बोला और अब सरकार बनने के बाद लोग कांग्रेस से पूछ रहे हैं कि आपके वादों का क्या हुआ और कांग्रेस लोगों से पूछ रही है कि आप कौन हैं? जहां कांग्रेस है वहां कभी स्थिरता नहीं हो सकती। जो पार्टी अपने नेताओं में एकता नहीं ला सकती, वह राज्य में स्थिरता कैसे ला सकती है?"
आज की कांग्रेस अर्बन नक्सलियों की चंगुल में-मोदी
प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "आज की कांग्रेस अर्बन नक्सलियों की चंगुल में है। कांग्रेस के नेता विदेश जाते हैं तो किससे मिलते हैं? उनसे मिलते हैं जो भारत के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं। कांग्रेसअंतरराष्ट्रीय पार्टनर वह लोग हैं जो दुनियाभर में भारत को बदनाम करने में जुटे हैं। आखिर क्यों पाकिस्तान कांग्रेस का समर्थन करता है?"
हरियाणा सीएम फेस को लेकर कसा तंज
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "लोग देख रहे हैं कि कांग्रेस में किस तरह से मुख्यमंत्री बनने के लिए घमासान मचा हुआ है। 'बापू' भी दावेदार हैं और उनके बेटे भी। और दोनों मिलकर दूसरों को खत्म करने में लगे हुए हैं। और यह सब देखकर हरियाणा के जागरूक नागरिकों ने कांग्रेस को खत्म करना शुरू कर दिया है। दलितों और पिछड़ों के लिए कांग्रेस के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। कांग्रेस जानती है कि दलित उसे वोट नहीं देते, इसलिए वह पूरे दलित समुदाय से नफरत करती है।"












Click it and Unblock the Notifications