Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana Results 2024: हरियाणा के रुझानों में कांग्रेस आगे, आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला

Haryana Election Result: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को संपन्न हो चुके हैं। आज, 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) का यहां खाता खुलता भी नजर नहीं आ रहा है। सुबह 8 बजे बैलेट पेपर की गिनती के साथ मतगणना शुरू हुई जिसके रुझानों में कांग्रेस बहुमत पाती नजर आ रही है।

इस बार विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। इस बार राज्य में कुल 67.90 प्रतिशत मतदान हुए हैं। 5 अक्टूबर को आए एग्जिट पोल में भी कांग्रेस जनादेश पाती नजर आ रही है जबकि 10 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी को अपनी पावर गंवानी पड़ सकती है। मतदान अभी जारी हैं और धीरे-धीरे जीत हार की तस्वीर साफ होगी।
यह भी देखें: Haryana Chunav Result Live: हरियाणा में बन रही कांग्रेस सरकार, INC ने मतगणना के शुरुआत में पाया बहुमत

Haryana Election Result

जाट बहुल क्षेत्र हरियाणा

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिन पर इस बार कुल 1031 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 930 पुरुष, 101 महिला व 646 निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं। हरियाणा विधानसभा की 90 में से 57 सीटें ऐसी हैं, जहां 10 फीसदी से ज्‍यादा जाट आबादी है। रोहतक, हिसार और करनाल जिले की सीटें जाट बेल्ट में हैं। साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में जाट बहुल इलाकों की 20 सीटें कांग्रेस ने, 19 बीजेपी ने और 18 अन्‍य दलों ने जीती थीं।

हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता

हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता-1,07,75,957 महिला मतदाता 95,77,926 और थर्ड जेंडर मतदाता 467 हैं। हरियाणा में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता 5 लाख 24 हजार 514, दिव्‍यांग मतदाता 1 लाख 49 हजार 142 और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 2 लाख 31 हजार 093 हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 8,821 और सर्विस मतदाता 1,09,217 हैं।

हरियाणा चुनाव 2024 में कुल उम्‍मीदवार

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिन पर इस बार कुल 1031 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 930 पुरुष, 101 महिला व 646 निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं। हरियाणा में इस बार कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्र बनाए गए। 3740 केंद्र संवेदशनशील व अति संवदेशनशील की श्रेणी में हैं। मुस्लिम बहुल इलाके मेवात का नूंह जिला अति संवेदनशनील माना गया है।
यह भी देखें: Haryana Chunav Result 2024 LIVE: BJP या कांग्रेस... रुझानों में कौन चल रहा आगे?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+