Haryana Opinion poll: ताजा सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे, हरियाणा चुनाव में कौन हासिल करता दिख रहा पूर्ण बहुमत?

Opinion poll Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही हार-जीत को लेकर सर्वे भी सामने आने लगे हैं। चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1 अक्‍टूबर को मतदान व 4 अक्‍टूबर को मतगणना का दिन तय किया है।

मैट्रिक सर्वेक्षण एजेंसी के ताजा सर्वे में हरियाणा की सभी 90 सीटों पर विभिन्‍न पार्टियों की हार जीत का अनुमान लगाया है। भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी, आम आदमी पार्टी व आईएनएलडीपी समेत अन्‍य कोई भी दल अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल करता नहीं दिख रहा।

Haryana Assembly Election 2024 survey

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। 17 अगस्‍त 2024 तक के सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि हरियाणा में अधिकांश सीटों पर भाजपा-कांग्रेस उम्‍मीदवारों के बीच सीधी टक्‍कर देखने को मिल सकती है, मगर बहुमत का जादुई आंकड़े 46 सीट से दोनों ही पार्टी दूर रहने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ मैट्रिज एनसी सर्वे सर्वेक्षण एजेंसी के ऑपिनियन पोल में हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमान लगाया गया है कि भाजपा गठबंधन को 37-42, कांग्रेस को 33-38, जेजेपी को 3-8 और अन्‍य को 7-12 सीट मिल सकती है।

ओपिनियन पोल हरियाणा चुनाव 2024

ओपिनियन पोल में हरियाणा के 40 प्रतिशत लोगों ने नायब सिंह सैनी को बहुत अच्‍छा सीएम बताया है जबकि 21 प्रतिशत ने औसत, 24 प्रतिशत ने अच्‍छा नहीं बताया। 15 प्रतिशत लोग सीएम को लेकर कुछ नहीं कह पाए।

हरियाणा में भाजपा को ज्‍यादा मत?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सामने आए इस ताजा सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा को 35.2 प्रतिशत, कांग्रेस को 31.6 प्रतिशत, जेजेपी को 12.4 प्रतिशत और अन्‍य को 20.8 प्रतिशत मत मिल सकते हैं।

हरियाणा चुनाव 2024: जाट बनाम गैर जाट

सर्वे में 38 प्रतिशत लोगों का मानना है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हर बार मुकाबला जाट बनाम गैर जाट देखने को मिल सकता है जबकि 43 प्रतिशत लोगों ने कहा ऐसा नहीं होगा।

हरियाणा चुनाव 2024: अग्निवीर योजना

केंद्र सरकार की ओर से लाई गई अग्निवीर योजना का हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 पर असर देखने को मिल सकता है। सर्वे में शामिल 56 फीसदी लोगों का मानना है कि राहुल गांधी की ओर से अग्निवीर योजना को समाप्‍त करने के आह्वान का वे समर्थन नहीं करते हैं। 29 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अग्निवीर योजना को खत्‍म कर देना चाहिए जबकि 15 प्रतिशत बोले वे कुछ कह नहीं सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+