Haryana Assembly Election: चुनाव नतीजे के बीच सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा 'गोहाना का जलेबा', ऐसा है मामला
Haryana Assembly Election के नतीजे आ चुके हैं, जहां अब धीरे-धीरे रुझान स्पष्ट होने लगे हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग मीम्स और अलग-अलग तरह के पोस्ट चलते दिखाई दे रहे हैं, जहां इन मीम्स और पोस्ट पर भी सियासत रफ्तार पकड़ रही है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में अबकी बार जलेबी ने जमकर सुर्खियां बटोरी है। यही कारण रहा की, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मीम्स की बरसात में अब जलेबी भी ट्रेंड कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हो या फिर फेसबुक, हर तरफ जलेबी का जलवा दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जलेबी की यह कहानी हरियाणा के गोहाना से शुरू हुई, जहां चुनाव प्रचार के दौरान जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक रैली में पहुंचे थे, तब उन्हें कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मातूराम की प्रसिद्ध जलेबियां तोहफे में दी थी। वहीं इसके बाद राहुल गांधी ने जलेबियां की तारीफ करने के साथ-साथ इसे लेकर एक बड़ा बयान भी दिया था, जहां इस बयान को लेकर BJP ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। वहीं इस बयान के बाद से ही लगातार अब जलेबियां सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, जहां हरियाणा चुनाव में भी जलेबियां ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां मतगणना में फिलहाल BJP आगे चलती नजर आ रही है। हरियाणा से सामने आए चुनाव नतीजे में शुरूआती रुझान जहां कांग्रेस के पक्ष में रहा तो उसके बाद से ही स्थिति लगातार बदलती नजर आई, जहां अब धीरे-धीरे BJP आगे बढ़ रही है, और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। हरियाणा के रुझानों पर एक नजर डाले तो यहां तीसरी बार BJP की सरकार बनती नजर आ रही है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़े- Haryana Chunav Result: रुझानों में पिछड़े लेकिन भरोसा बरकरार, भूपेंद्र हुड्डा ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications