हरियाणा विस चुनाव 2024: वॉर रूम से होगा सोशल वॉर, जानिए कौन सी पार्टी कहां से साधेगी निशाना?

Election War Room Haryana: हरियाणा की फिजा में विधानसभा चुनाव 2024 के रंगत नजर आने लगी है। राजनीतिक दल टिकटों पर मंथन कर रहे हैं। चुनाव आयोग शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियों में जुटा है। राजनीतिक दलों ने चुनावी वॉर रूम भी स्‍थापित किए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में वॉर रूम से राजनीतिक दल केवल चुनाव प्रचार से लेकर उम्‍मीदवारों के लिए जीत की रणनीति भी बनाएंगे। साथ ही दूसरे दलों व उम्‍मीदवारों पर सोशल वॉर भी करेंगे।

BJP Congress AAP JJP INLD war room

भाजपा का वॉर रूम रोहतक में

हरियाणा की सत्‍ता पर बीते 10 साल से काबिज BJP ने साल 2024 में भी पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा ने हरियाणा प्रमुख शहरों में से एक रोहतक में वॉर रूम बनाया है, जो एक सितंबर से काम करना शुरू कर देगा।

भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अरिवंद सैनी ने बताया कि रोहतक वॉर रूम से सभी बूथों पर नजर रखी जाएगी। एक सितंबर से वॉर रूम में सोशल मीडिया टीम विशेष काम करना शुरू कर देगी। सारे पदाधिकारी भी वॉर रूम में बैठेंगे ताकि पूरे हरियाणा में किसी भी स्‍तर पर कोई भी संदेश तुरंत पहुंचाया जा सके।

कांग्रेस का वॉर रूम चंडीगढ़ में

हरियाणा चुनावों में साल 2014 और 2019 में हार देखने वाली साल 2024 में अपने हाथ में जीत चाहती है। कांग्रेस ने चंडीगढ़ और दिल्‍ली में वॉर रूम बनाया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा के अनुसार वॉर रूम में चेयरमैन की देखरेख में सारा काम होगा। चेयरमैन की नियुक्ति जल्‍द होगी। बूथ वाइज सूची भी मांगी गई है।

इंडियन नेशनल लोकदल का वॉर रूम सिरसा में

इंडियन नेशनल लोकदल ( इनेलो) ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में ताल ठोक रखी है। भाजपा-कांग्रेस का सियासी खेल बिगाड़ने में माहिर इनेलो ने सिरसा में वॉर रूम बनाया है। यहीं से सभी 90 सीटों पर नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया टीम भी सिरसा से ऑनलाइन सियासी वॉर करेगी। चुनाव के लिए योजना बनाने व बूथ मैनेजमेंट का काम भी यहीं से किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी का वॉर रूम जींद-रोहतक में

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मैदान में अरविंद केजरीवाल वाली आम आदमी पार्टी अकेले के दम पर उतरी है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेशाध्‍यक्ष डॉ. सुशील गुप्‍ता ने बताया कि सितंबर के पहले सप्‍ताह से जींद और रोहतक से वॉर रूम काम करना शुरू कर देगा। हरियाणा पहले से ही आम आदमी पार्टी के दो पदाधिकारी लगे हुए हैं।

जननायक जनता पार्टी वॉर रूम गुरुग्राम में

दुष्‍यंत चौटाला वाली जननायक जनता पार्टी के लिए दूसरा विधानसभा चुनाव है। साल 2019 में पहली बार चुनाव लड़कर 10 सीटें और किंगमेकर बनी जेजेपी ने इस बार अपना वॉर रूम गुरुग्राम में स्‍थापित किया है। वहीं, जजपा के दुष्‍यंत चौटाला खुद जींद और सिरसा में बैठकर चुनावी रणनीति बनाएंगे।

जेजेपी के छह विधायक पार्टी से इस्‍तीफा दे चुके हैं। सिर्फ चार विधायक बचे हैं। विधासनसभा चुनाव 2024 में जेजेपी ने यूपी के चंद्रशेखर आजाद रावण की पार्टी एएसपी से गठबंधन किया है, जिसके तहत हरियाणा की 90 सीटों में से जननानायक जनता पार्टी 70 और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+