Haryana Assembly Chunav Survey 2024: क्‍या हर‍ियाणा में मुरझाया कमल? CM की रेस में हुड्डा बने पहली पसंद

Haryana Assembly Chunav 2024: 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य हरियाणा में जल्‍द ही चुनावी बयार नजर आएगी। यहां हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 अक्टूबर या उससे पहले आयोज‍ित हो सकते हैं। अभी तक तारीखों का ऐलान भले न किया गया हो, लेकिन सर्वे रिपोर्ट ने पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पछाड़ द‍िया है।

पीपुल्स पल्स की सर्वे रिपोर्ट में सामने आई है क‍ि हरियाणा में इस बार कांग्रेस सरकार बन सकती है। पीपुल्स पल्स की टीम ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जाकर आम जनता से उनकी राय ली है। जिसमें यह सामने आया है कि हरियाणा की जनता बीजेपी सरकार से काफी नाखुश है और इस बार बदलाव चाहती है।

Haryana Assembly Chunav 2024

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहली पसंद, शैलजा का गेम ओवर?

एक महीने के सर्वे में, मुख्यमंत्री पद के लिए जनता ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 40 फीसदी मत देकर पहली पसंद बनाया है। इसके बाद, बीजेपी नेतृत्व वाले वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 30 फीसदी के साथ दूसरा स्थान द‍िया है।

चौंकाने वाली बात यह है क‍ि बीजेपी सरकार में करीब 9 साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर को सिर्फ 9 फीसदी जनता ने ही पसंद क‍िया है। वहीं, कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा को 7 फीसदी जनता ने ही पसंद क‍िया। खास बात यह है क‍ि 14 फीसदी जनता किसी अन्‍य चेहरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहती है। आइए अनुमानित आंकड़ों में समझें...

Haryana Assembly Chunav 2024

क‍िस पार्टी को क‍ितनी सीट?

  • कांग्रेस: 43-48 सीट
  • बीजेपी: 34-39 सीट
  • बीएसपी, जेजेपी, इंडियन नेशनल लोकदल: 3-8 सीटें
Haryana Assembly Chunav Survey 2024

क‍िस पार्टी को क‍ितने फीसदी मत?

  • कांग्रेस: 44 फीसदी
  • बीजेपी: 41 फीसदी
  • इनेलो-बीएसपी गठबंधन: 3 फीसदी
  • जेजेपी: 2 फीसदी
  • आम आदमी पार्टी: 1 फीसदी
  • अन्य: 9 फीसदी
Haryana Assembly Chunav Survey 2024

यह भी जानें

  • कुल सीटें: 90
  • बहुमत का आंकड़ा: 46

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+